बाघा से धोखा मिलते ही इस शख्स ने बावरी को किया शादी के लिए प्रपोज, गोकुलधाम वालों ने कहा ये

TMKOC Balam Proposes To Bawri: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी और बाघा का रिश्ता हमेशा के लिए टूट चुका है. इधर बालम की एंट्री हो गई है. उसने गोकुलधाम वालों के सामने उसे प्रपोज किया है. क्या बावरी हां कहेगी, आने वाले एपिसोड में ड्रामा बढ़ेगा.

TMKOC Balam Proposes To Bawri: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में देखा जा सकता है कि बावरी के अच्छे फ्यूचर के लिए वह उसे छोड़ने की कसम खाता है. वह चाहता है कि उसकी मंगेतर बालम से शादी कर लें और दुनिया की सारी खुशियां उसे मिले. बाघा ब्रेकअप करने के लिए टप्पू की मदद लेता है और वह लड़की बन जाता है. वह उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड बनकर पार्क में जाता है, जहां बावरी और महिला मंडल उसे रंगे हाथों पकड़ लेते हैं.

TMKOC Bagha-Bawri Breakup: बाघा और बावरी का हुआ ब्रेकअप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखने को मिला कि बावरी का दिल टूट गया है और वह मुंबई हमेशा के लिए छोड़कर कानपूर जाने के लिए निकलती है. इधर बालम गोकुलधाम सोसाइटी में आता है और कहता है कि वह बावरी का बचपन का दोस्त है और उससे शादी करना चाहता है. वह बाघा की बुराई करता है, जिसमें पैसे लेना और धोखा देना शामिल है. बापूजी और सोसाइटी वाले को एहसास होता है कि बावरी के लिए बालम ही सच्चा लाइफ पार्टनर बनेगा. वह शादी के लिए हामी भर देते हैं.

Balam Proposes To Bawri: बालम, बावरी को शादी के लिए करता है प्रपोज

इधर सोढ़ी, माधवी और रोशन भाभी बावरी को ढूढ़ने के लिए स्टेशन की ओर निकलते हैं. बावरी उन्हें मिल जाती है. जैसे ही वह और उसकी मौसी सोसाइटी पहुंचते हैं. वहां बालम उससे दोस्ती करता है और उसे पुरानी बातें याद दिलाता है. वह कहता है कि वह उससे शादी करना चाहता है. यह सुनकर बावरी शॉक्ड हो जाती है और कुछ भी नहीं बोलती.

Gokuldham Society Insists Bawri To Marry Balam: बालम संग शादी करने के लिए मनाते हैं गोकुलधाम सोसाइटी वाले

इधर मौसी और बाकी गोकुलधाम वाले उसे मनाने की कोशिश करते हैं. वह कहते हैं बाघा को सबक सिखाने के लिए बालम से शादी कर लो. पोपटलाल, बबीता जी, अय्यर भी उसे शादी के लिए मनाते हैं. क्या बावरी, बाघा को हमेशा के लिए भूलकर शादी करेगी या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा.

यह भी पढ़ें: कौन है बाघा की सेकंड गर्लफ्रेंड? असित मोदी का खुलासा, कहा- दर्शक ट्रैक को एंजॉय कर रहे होंगे

यह भी पढ़ें: TMKOC के ‘तारक मेहता’ शैलेश लोढ़ा ने धूमधाम से की बेटी स्वरा की शादी, फैंस पूछने लगे- जेठालाल कहां हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >