Thug Life Flop: मणिरत्नम ने ठग लाइफ के फ्लॉप होने पर किया रिएक्ट, कहा-एक अलग तरह की उम्मीद थी

Thug Life Flop: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था. फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. मणिरत्नम ने अपनी फिल्म के असफल होने पर रिएक्ट किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Thug Life Flop: मणिरत्नम की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के अगले दिन यानी 6 जून को अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 थिएटर्स में रिलीज हुई. हाउसफुल 5 से ठग लाइफ को कड़ा मुकाबला मिला. हालांकि ठग लाइफ की कमाई कुछ दिन में ही कम हो गई और बॉक्स ऑफिस पर ये फुस्स हो गई. मूवी में कमल हासन का स्टार पावर कुछ काम नहीं आया. अब फिल्म के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर मणिरत्नम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

फिल्म ठग लाइफ के फ्लॉप होने पर मणिरत्नम ने किया रिएक्ट

फिल्ममेकर मणिरत्नम ने तेलुगू 123 के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म ठग लाइफ के असफल होने पर कहा, “जो लोग हम दोनों से एक और ‘नायकन’ जैसी फिल्म की उम्मीद कर रहे थे, उनसे मैं बस इतना ही कहूंगा कि हमें माफ कीजिए. हमारी कभी भी पुराने जैसा कुछ दोहराने की मंशा नहीं थी. और वैसे भी हम ऐसा क्यों करते? हम कुछ बिल्कुल अलग करना चाहते थे. मुझे लगता है कि ये जरूरत से ज्यादा उम्मीद नहीं, बल्कि एक अलग तरह की उम्मीद थी. दर्शकों ने जो सोचा था, हमारी फिल्म उससे बिल्कुल अलग थी.”

ठग लाइफ कब होगी ओटीटी पर रिलीज?

ठग लाइफ ओटीटी पर कब रिलीज होगी, इस बारे में कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मूवी अगले महीने नेटफ्लिक्स पर आएगी. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि मूवी अगस्त में ओटीटी पर रिलीज होगी. फिलहाल मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर और तृषा कृष्णन ने काम किया हैं. फिल्म ने 18 दिनों में सिर्फ 48. 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसका बजट करीब 200 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप? आमिर की फिल्म को 5वें दिन लगा तगड़ा झटका, कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >