They Call Him OG OTT Release: घर बैठे देखें पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी', जानें कब और कहां होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

They Call Him OG OTT Release: इमरान हाशमी और पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' अब ओटीटी पर आने वाली है. इसकी जानकारी सामने आ गई है. अगर आप इसे ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे, तो यहां जानिए पूरी डिटेल.

They Call Him OG OTT Release: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया था. इसके अलावा फिल्म का हिस्सा प्रियंका अरुल मोहन भी थी, जिन्होंने ऑन स्क्रीन पवन कल्याण की पत्नी की भूमिका निभाई. फिल्म में में नेहा शेट्टी, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज भी थे. ये फिल्म पवन कल्याण की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है और ये साल 2025 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तेलुगु फिल्म है. अब ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, आपको बताते हैं.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी ‘दे कॉल हिम ओजी’?

सुजीत की ओर से निर्देशित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ नेटफ्लिक्स इंडिया पर 23 अक्टूबर यानी आज से स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी. फिल्म को दर्शक तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं. पोस्ट पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या हम इस नेटफ्लिक्स वर्जन में किसी हटाए गए या कट हुए सीन की उम्मीद कर सकते हैं? एक यूजर ने लिखा, आज का प्लान फिक्स हो गया. एक यूजर ने लिखा, मेरे फेवरेट हीरो की मूवी.

फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की कहानी

फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में पवन कल्याण के किरदार का नाम ओजम गंभीरा है. फिल्म में इमरान हाशमी के ओमी भाऊ की कहानी दिखाई गई है, जो पवन कल्याण के ओजस गंभीर उर्फ ​​ओजी के आपराधिक अंडरवर्ल्ड पर नियंत्रण कर लेता है. जिसके बाद वह सत्य दादा की मदद करने उसी दुनिया में कदम रखता है. इस दौरान उसकी मुलाकात ओमी भाऊ से होती है और दोनों के बीच जबरदस्त क्लैश होता है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office: धीमी रफ्तार के बावजूद ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बना डाला नया रिकॉर्ड, शाहरुख खान की फिल्म को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >