They Call Him OG Box Office Records: पवन कल्याण-इमरान हाशमी की फिल्म ने बनाए नए रिकॉर्ड, एक झटके में साउथ की 5 ब्लॉकबस्टर्स को दी मात

They Call Him OG Box Office Records: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के 4 दिन के भीतर 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट.

They Call Him OG Box Office Records: तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार तक इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

खास बात यह है कि फिल्म ने अभी तक केवल पहले वीकेंड में ही इतनी कमाई कर डाली है कि यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ (186.97 करोड़) के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है. आइए पूरी रिपोर्ट और रिकार्ड्स बताते हैं.

दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk report

फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू (24 सितंबर) से 21 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसके बाद रिलीज के बाद हर दिन की कमाई ने आंकड़ों में शानदार बढ़ोत्तरी देखने को मिली. फिल्म को चौथे दिन रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा ग्रोथ देखने को मिला.

दरअसल, Sacnilk के शुरुआती डेटा के मुताबिक, पवन कल्याण की फिल्म ने शाम 5: 27 बजे तक 10.58 करोड़ का कारोबार कर लिया. हालांकि, यह कलेक्शन फाइनल नहीं है और बाद में बदलाव संभव है. लेकिन अबतक इसने कुल कमाई 132.28 करोड़ की कर डाली है.

5 ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड तोड़े

दे कॉल हिम ओजी ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इनमें शामिल हैं:

  • कन्नड़ फिल्म ‘सु फ्रॉम सो’ (90.68 करोड़)
  • तमिल फिल्में ‘ड्रैगन’ (101.34 करोड़) और ‘टूरिस्ट फैमिली’ (60.75 करोड़)
  • तेलुगु फिल्म ‘मैड स्क्वायर’ (50.12 करोड़)
  • मलयालम फिल्म ‘थुडारम’ (121.2 करोड़)

हालांकि इनमें से ज्यादातर फिल्मों का बजट कम था और इस वजह से उन्हें ब्लॉकबस्टर टैग आसानी से मिला. वहीं, ओजी एक बिग बजट फिल्म है, इसलिए इसे ब्लॉकबस्टर बनने के लिए आने वाले दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहना होगा.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Advance Booking Report: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने की बंपर शुरुआत, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से कमा लिए करोड़ों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >