Theatres Releases This Week: OTT छोड़िये… स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में, लिस्ट देख चुने फेवरेट

Theatres Releases This Week: आमतौर पर वीकेंड में ओटीटी पर कई नई फिल्मों और वेब सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट देती है. हालांकि थियटर्स के मायने से यह हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही है. जिसमें कुली और वॉर शामिल है.

Theatres Releases This Week: अगस्त का यह हफ्ता काफी खास होने वाला है, क्योंकि वीकेंड पर स्वतंत्रता दिवस है. ऐसे में थियेटर्स में इस बार कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है. जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ थ्रिलर और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. दर्शक दर्शक भावनाओं, हंसी और दिल थाम देने वाले एक्शन के एक रोलर-कोस्टर राइड की उम्मीद कर सकते हैं.

कुली (14 अगस्त)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इसमें धांसू एक्शन के साथ दमदार कहानी है. सेंसर बोर्ड ने इसे एडल्ट-सर्टिफाइड (A) दिया है. एक्शन ड्रामा को देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसलिए तो एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं.

वॉर 2 (14 अगस्त)

वाईआरएफ की जासूसी दुनिया की अगली किस्त, वॉर 2, 14 अगस्त को ही रिलीज होगी. प्रीमियम आईमैक्स और 4DX और तमिल, तेलुगु और हिंदी में डब किए गए वर्जनों के साथ, इस फिल्म को भारत की सबसे महंगी जासूसी थ्रिलर के रूप में बताया जा रहा है. इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स हैं. अगर आपको ढेर सारे एक्शन पसंद है, तो वॉर 2 परफेक्ट बिंज है.

उदयपुर फाइल्स और अंदाज 2 को भी थियेटर्स में कर सकते हैं एंजॉय

इन दोनों मूवीज के अलावा थियेटर्स में कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हुई हत्या पर आधारित उदयपुर फाइल्स को भी एंजॉय किया जा सकता है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला था. लव ट्रायंगल अंदाज 2 को भी थियेटर में देखा जा सकता है. यह 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म अंदाज का सीक्वल है.

इन तीन मूवीज को भी कर सकते हैं एंजॉय

इसके अलावा थियेटर्स में अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा भी फुल स्वींग में चल रही है. इसे भी देखा जा सकता है. फिर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 भी परफेक्ट बिंज है. कॉमेडी देखने वाले दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगी. तृप्ति डिमरी की धड़क 2 को भी देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Gadar 2 के डायरेक्टर ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर हर तरफ गदर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >