The Taj Story Review: आस्था और इतिहास के चौराहे पर एक अविस्मरणीय अदालती गाथा, टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू

The Taj Story Review: ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म रिलीज हो गई है. निर्देशक, निर्माता और कलाकारों की पूरी टीम ने मिलकर एक ऐसी फिल्म बनाई है जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी . मूवी में मुख्य किरदार में परेश रावल नजर आए है.

The Taj Story Review
रेटिंग: (3.5/5 स्टार)
निर्देशक: तुषार अमरीश गोयल
निर्माता: सीए सुरेश झा
क्रिएटिव प्रोड्यूसर: विकास राधेश्याम
कलाकार: परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास, अखिलेंद्र मिश्रा, बिजेंद्र काला, शिशिर शर्मा और अनिल जॉर्ज

The Taj Story Review: परेश रावल, अमृता खानविलकर, जाकिर हुसैन स्टारर फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ आज रिलीज हो गई है. निर्देशक तुषार अमरीश गोयल ने फिल्म का ट्रेलर जब लॉन्च किया था तब ही ये देशव्यापी वैचारिक विमर्श का केंद्र बन गया था. फिल्म भारत के सर्वोच्च प्रतिष्ठित स्मारक, ताजमहल, के पारंपरिक इतिहास पर सदियों से चल रही बहस को निडरता से बड़े पर्दे पर उतारता है. फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या ताजमहल सच में मुगल स्थापत्य की उत्कृष्ट कृति है या फिर इसके पीछे सच्चाई कुछ और है.

‘द ताज स्टोरी’ के ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा

फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में परेश रावल एक टूर गाइड ‘विष्णुदास’ के किरदार में दिखते हैं. ट्रेलर में वह कोर्ट रूम में ताजमहल के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कानूनी जंग लड़ते हैं. ट्रेलर में काफी दमदार डायलॉग है. ट्रेलर में परेश रावल ताजमहल के उन 22 कमरों पर जोर डालते हैं, जिसमें कई राज छिपे है. तुषार अमरीश गोयल का निर्देशन निडर, संतुलित और प्रभावशाली है. फिल्म की पटकथा इसकी आधारशिला है, जिसके संवाद प्रभावशाली हैं, जो कोर्ट रूम ड्रामा की गंभीरता और गति को बनाए रखते हैं.

कलाकारों का शानदार प्रदर्शन

परेश रावल ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है. उनकी एक्टिंग फिल्म की रीढ़ है और इसकी गंभीरता को कई गुना बढ़ा देता है. जाकिर हुसैन ने भी अपना किरदार काफी शानदार तरीके से निभाया है. इसके अलावा अमृता खानविलकर और नमित दास ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से कहानी को नया रूप दिया है. फिल्म का हिस्सा अखिलेंद्र मिश्रा, बिजेंद्र काला, शिशिर शर्मा और अनिल जॉर्ज भी हैं. मूवी में कैलाश खेर और जावेद अली ने गानों को अपनी मधुर आवाज दी है, जो कहानी के साथ काफी फिट बैठते हैं.

यह भी पढ़ें Baahubali 3: ‘बाहुबली: द एपिक’ के प्रमोशन में एसएस राजामौली ने ‘बाहुबली 3’ को लेकर किया खुलासा, प्रभास की फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >