The Sabarmati Report Review: विक्रांत मैसी की फिल्म सिनेमाघरों में हिट या फ्लॉप, यहां पढ़ें रिव्यू

The Sabarmati Report Review: विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. मूवी को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं. आइये जानते हैं कहानी और कलाकारों की एक्टिंग दर्शकों को कैसी लगी.

The Sabarmati Report Review: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. एकता कपूर की ओर से निर्मित यह फिल्म 2002 में गोधरा ट्रेन जलाने की घटना के बाद की बैकग्राउंड पर आधारित है. 12वीं फेल अभिनेता को थ्रिलर ड्रामा में एक स्थानीय पत्रकार के रूप में दिखाया गया है. अगर आप भी फिल्म देखने की सोच रहे हैं, तो अभी रिव्यू पढ़ लें.

क्या है द साबरमती रिपोर्ट की कहानी

विक्रांत मैसी की फिल्म साबरमती एक्सप्रेस में हुए अग्निकांड से जुड़ी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है. 27 फरवरी 2002 की सुबह ट्रेन में आग लग गई, जिससे 59 लोगों की मौत हो गई. फिल्म एक हिंदी पत्रकार समर कुमार की कहानी है, जो न्यूज रूम की राजनीति में फंस गया था. विक्रांत का किरदार बताता है, “दुनिया सच्चाई के लिए मीडिया की ओर देखती है, लेकिन मीडिया सच्चाई दिखाने से पहले अपने मालिकों की ओर देखती है.” कहानी तब महत्वपूर्ण मोड़ लेती है, जब समर, अमृता गिल नामक एक युवा पत्रकार की मदद से गोधरा की सच्चाई को देश के सामने उजागर करने के लिए संघर्ष करता है.

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

फिल्म में विक्रांत और रिद्धि डोगरा की एक्टिंग लाजवाब है और उनके डायलॉग्स पर सिनेमाघरों में दर्शक सीटियां बजा रहे हैं. बीच-बीच में संगीत और बैकग्राउंड स्कोर देशभक्ति का राग छेड़ती है. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली साबरमती रिपोर्ट रिलीज हो गई है, हमने जो कुछ भी सोचा था उसे चुनौती देती है. एक रिसर्च जर्नी के लिए तैयार हो जाइए, जो छिपी हुई सच्चाइयों पर प्रकाश डालती है. इसे बिल्कुल भी मिस न करें.”

नेटिजन्स को कैसी लगी द साबरमती रिपोर्ट

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”साबरमती रिपोर्ट रिव्यू… फिल्म दुखद साबरमती ट्रेन घटना के बारे में एक शक्तिशाली और अच्छी तरह से शोध की गई फिल्म है, जिसके कारण गुजरात दंगे हुए. यह कई चौंकाने वाली पहलुओं को उजागर करता है, जो उस समय मीडिया की ओर से नजरअंदाज कर दिए गए थे. विक्रांत मैसी ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी भूमिका निभाई और ऋद्धि डोगरा और राशिखन्ना का दमदार अभिनय दिखा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”गोधरा सिर्फ एक त्रासदी नहीं है. ��ह धोखे की कहानी है. साबरमती रिपोर्ट उस झूठ को उजागर करती है, जिसने इसे आकार दिया है.” एक फैन ने कहा, ”विक्रांत मैसी बॉलीवुड की गद्दी संभालने के लिए तैयार… मस्ट वॉच फिल्म”

Also Read- The Sabarmati Report Teaser: रोंगटे खड़े कर देगा विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर, अब सामने आएगा गोधरा कांड का असली सच

Also Read- The Sabarmati Report: 12th फेल और सेक्टर 36 में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद जल्द सिनेमाघरों में लौट रहे है विक्रांत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >