Vikrant Massey: ‘मुझे एहसास हो रहा…’, विक्रांत मैसी के एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने के फैसले पर फैंस शॉक्ड, पढ़ें पूरा पोस्ट

‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक्टर विक्रांत मैसी ने रातों-रात फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. पोस्ट के अनुसार वह अब एक्टिंग की दुनिया से संन्यास से ले रहे हैं.

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के जरिए अपना ये फैसला फैंस को बताया. ‘12वीं फेल’ एक्टर के इस फैसले के पीछे फैंस वजह जानना चाहते हैं. एक्टर का ये पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अपनी बहुमुखी प्रतिभा और दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीतने वाले विक्रांत के इस फैसले से उनके चाहने वाले काफी हैरान है. उनके पोस्ट पर खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं.

विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से संन्यास की घोषणा की

विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ”हैलो, लास्ट के कुछ साल बहुत शानदार रहे. मैं हर किसी को मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू कहना चाहता हूं. जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि यह समय घर वापसी का है. एक पति के रूप में, एक पिता के रूप में और एक बेटे के रूप में और एक एक्टर के रूप में भी. आने वाले 2025 में हम एक बार फिर से मिलेंगे आखिरी बार. जबतक समय सही ना हो जाए. आखिरी के 2 मूवीज और उसके साथ अनगिनत यादें. थैंक्यू एक बार फिर से. हर चीज के लिए और उसके बीच जो हुआ उसके लिए भी. हमेशा के ऋणी रहूंगा.”

विक्रांत मैसी के पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट

विक्रांत मैसी के इस फैसले पर उनके को-स्टार और फैंस शॉक्ड है. एक मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, “आप ऐसा क्यों कर रहे? आपके जैसे एक्टर शायद ही कोई हो. हमें कुछ अच्छे सिनेमा की जरूरत है.” एक यूजर ने लिखा, ”मैं उम्मीद करता हूं ये पोस्ट सच नहीं है.” एक यूजर ने लिखा, ”जब भी आप दोबारा तैयार हो, अवश्य आइये.” एक यूजर ने लिखा, ”कृपया काम करना बंद न करें! हम आपको स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं. आप एक सुपर एक्टर हैं.!”

Also Read- vikrant massey :एक्टर ने बताया कि सेक्टर 36 की शूटिंग में वह कई रातों तक सो नहीं पाए थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >