The Kerala Story: मॉरीशस में फिल्म स्क्रिनिंग पर बवाल, ISIS समर्थकों ने थियेटर को बम से उड़ाने की दी धमकी

The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में फिल्म की स्क्रिनिंग मॉरीशस में होने वाली थी. जिसके बाद समर्थकों ने थियेटर को बम से उड़ाने की धमकी दी.

The Kerala Story: द केरल स्टोरी की बात जब से शुरू हुई, तब से ये चर्चा में बनी हुई है. हालांकि विवादों के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी केरल की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित कर दिया जाता है. इसके बाद उन्हें आईएसआईएस में ले जाया जाता है. निर्माताओं ने दावा किया कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और लगभग 32000 महिलाएं पीड़ित हुईं. बड़े पैमाने पर विवाद के बाद फिल्म की स्क्रनिंग मॉरीशस में हो रही थी. हालांकि अब इस पर भी संकट के बादल छा रहे हैं.

द केरल स्टोरी को लेकर मॉरीशस में विवाद

कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने सुरक्षा बढ़ा दी है क्योंकि थिएटर सीरीज को द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग के लिए कथित तौर पर बम की धमकी मिली थी. कथित तौर पर, मॉरीशस के थिएटर मालिक ने उन्हें बम की धमकी के बारे में एक पत्र का अटैचमेंट भेजा था. पत्र में कथित तौर पर लिखा था, “सर / मैडम: मैकिन कल नष्ट हो जाएगा, क्योंकि हम आपके सिनेमा में कुछ बम लगा रहे हैं, आप सिनेमा देखना चाहते हैं, ठीक है कल आप एक बहुत अच्छा सिनेमा देखेंगे. हमारे शब्दों को चिह्नित करें, … रोपण बॉम्स फॉर द केरल स्टोरी इन मैकिने”. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस

इस बीच, अदा शर्मा और टीम द केरल स्टोरी को बॉक्स ऑफिस पर मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं. फिल्म ने आसानी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तीन सप्ताह से अधिक समय तक, द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अदा शर्मा, सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह ने कई इंटरव्यू दिए कि कैसे फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है.

Also Read: Sunjay Kapur: कौन हैं संजय कपूर, जिनके संग डिनर डेट पर स्पॉट हुई करिश्मा कपूर, क्यों हुआ था कपल का तलाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >