‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार पर ब्रेक, ‘धुरंधर 2’ ने बिगाड़ा पूरा खेल

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 20: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद इसकी कमाई में गिरावट आई है. तीसरे बुधवार को फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया, जिससे आगे का सफर मुश्किल नजर आ रहा है.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करने वाली The Kerala Story 2 अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिख रही है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई कर बजट निकालने के साथ मुनाफा भी कमा लिया था, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट साफ नजर आ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह Dhurandhar 2 की रिलीज मानी जा रही है.

शुरुआती हफ्तों में रहा शानदार प्रदर्शन

फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने अहम भूमिका निभाई है. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 17.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई.

तीसरे हफ्ते में दिखा उतार-चढ़ाव

तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी ठीक रही, लेकिन धीरे-धीरे कमाई में गिरावट आने लगी. 15वें दिन 1.50 करोड़, 16वें दिन 2.75 करोड़, 17वें दिन 3.15 करोड़, 18वें दिन 1.13 करोड़ और 19वें दिन 1.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया.

20वें दिन सबसे कम कमाई

तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ा गिरावट देखने को मिला. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दिन फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 51.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

50 करोड़ क्लब में बनाई जगह

‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2026 की उन फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस लिस्ट में ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं, जिससे यह फिल्म सफल फिल्मों की श्रेणी में आ गई है.

‘धुरंधर 2’ बनी सबसे बड़ी चुनौती

सिनेमाघरों में Dhurandhar 2 की एंट्री के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है. नई फिल्म के प्रीमियर और बढ़ते क्रेज के चलते दर्शकों का रुझान तेजी से बदल रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस फिल्म की कमाई पर और असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ेंं: सारा अर्जुन कैसे बनीं धुरंधर 2 की फीमेल लीड? कास्टिंग के पीछे छुपा है दिलचस्प किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >