6ठवें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ का जलवा कायम, जानिए कलेक्शन डिटेल

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 6: ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म रिलीज के बाद से अपनी कहानी और विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अब फिल्म के छठे दिन का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा सामने आ चुका है.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 6: विरोध के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक परफॉर्म कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक हफ्ता होने वाला है और इस दौरान इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है. वीकेंड में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. वहीं वीकडे में कमाई थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई. इसके बावजूद फिल्म लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई है और दर्शकों का ध्यान खींच रही है. अब फिल्म के छठे दिन का आंकड़ा सामने आ चुका है. आइए आपको बताते है फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन.

छठे दिन का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वही फिल्म ने मंगवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वीकडे होने की वजह से कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म की रफ्तार पूरी तरह थमी नहीं है. कई जगहों पर अब भी दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं.

छह दिनों में 20 करोड़ के पार पहुंची कमाई

अगर अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन वीकेंड में कमाई में उछाल देखने को मिला था. रविवार के बाद कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई, फिर भी फिल्म की कमाई धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिख रही है. छठे दिन की कमाई के बाद फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन करीब 20.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

यहां देखें डे वाइज कलेक्शन

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

कामख्या नारायण सिंह निर्देशीत फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के मुख्य किरदार में उल्का गुप्ता,आदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आ रही हैं. यह फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के सिक्वील है. फिल्म को लेकर कई राज्य में विरोध और प्रदर्शन देखने को मिला. इसके बाद भी फिल्म कई मुश्किलों का सामना करते हुए सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इस फिल्म की कहानी तीन हिंदू लड़कियों के आस- पास घूमती है, जो अलग-अलग राज्यों से होती हैं. प्यार में पड़कर ये अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़कों से शादी कर लेती हैं. लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी वैसी नहीं रहती जैसी उन्होंने सोची थी. हालात ऐसे बनते हैं कि उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ से ‘उस्ताद भगत सिंह’ तक, मार्च में साउथ सिनेमा करेगा बॉक्स ऑफिस पर राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >