Kapil Sharma Show:क्या सच में अजय देवगन की वजह से Nattu Nattu ने जीता Oscar? एक्टर का जवाब जान हो जाएंगे हैरान

द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अजय देवगन, तब्बू के साथ शो में शिरकत करते है. अजय शो में आते ही कपिल को रोस्ट करते है और कहते है, आज नहाकर आया है. ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

The Kapil Sharma Show: अजय देवगन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म भोला के प्रमोशन में लगे हुए है. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके सिलसिले में अजय कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आए. उनके साथ तब्बू भी नजर आई. शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते दिख रहे है कि, नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर मेरी वजह से मिला है.

कपिल शर्मा शो में अजय देवगन ने उड़ाया कपिल का मजाक

द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अजय देवगन, तब्बू के साथ शो में शिरकत करते है. अजय शो में आते ही कपिल को रोस्ट करते है और कहते है, आज नहाकर आया है. इसपर कॉमेडी किंग की बोलती बन्द हो जाती है. कपिल कहते है, बाहर मीडिया वाले पूछते है मुझसे, आज अजय सर शूट कर रहे है, क्या बातचीत हुई. इसके बाद कपिल कहते है, चीत-चीत ही हुई, बात तो वो करते नहीं.

https://www.instagram.com/reel/CqKeyebI5EX/
‘नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर मेरी वजह से मिला है…

कपिल शर्मा, अजय देवगन को नाटु-नाटु को ऑस्कर मिलने पर उन्हें बधाई देते है. आप उस फिल्म का पार्ट रहे. अजय फिर कहते है, ‘नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर मेरी वजह से मिला है. सोचो अगर उसमें मैंने डांस कर दिया होता तो?’ ये सुनकर सब हंसने लगते है. वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कपिल शर्मा शो में जब अजय सर आते हैं तो चार चांद लग जाता है. एक यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर जोड़ी. गौरतलब है कि आरआरआर के नाटु-नाटु गाने ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया. ये सॉन्ग राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है. एमएम कीरावनी द्वारा रचित सॉन्ग को आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना.’

Also Read: Bholaa: लीक हुई अजय देवगन की फिल्म की स्टोरी! जानें रीमेक से कितनी अलग है ‘भोला’ की कहानी?
जानें भोला कब होगी रिलीज

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो भोला 2019 की तमिल फिल्म कैथी का रूपांतरण है. तमिल फिल्म में कार्थी और अर्जुन दास हैं. अजय और तब्बू के अलावा हिंदी रीमेक में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अभिषेक बनर्जी और अमाला पॉल की भी फिल्म में कैमियो भूमिका है. इसमें दीपक डोबरियाल नेगेटिव किरदार में है. सिनेमाघरों में फिल्म 30 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >