The Great Grand Superhero Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’, कमाई जान लगेगा झटका

The Great Grand Superhero Box Office Day 4: जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. चार दिनों में इसने महज 1.38 करोड़ ही कमाए हैं.

The Great Grand Superhero Box Office Day 4: फैमिली बेस्ड फिल्में अक्सर ओपनिंग वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है. हालांकि जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के साथ ऐसा नहीं है. साइंस फिक्शन ड्रामा 29 मई को रिलीज हुई थी और ये थियेटर्स में दर्शक पाने के लिए स्ट्रगल कर रही है. आइये जानते हैं 4 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ने 4 दिनों में कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ ने चौथे दिन, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने 613 शो में 0.13 करोड़ की कमाई की. इसके साथ भारत में इसका टोटल कलेक्शन 1.38 करोड़ हो गया है. आने वाले दिनों में पेड्डी, है जवानी तो इश्क होना है जैसी फिल्में रिलीज होने जा रही है. जिससे इसकी कमाई पर और ज्यादा असर पड़ेगा.

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 0.25 करोड़
  • द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 0.50 करोड़
  • द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 0.50 करोड़
  • द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.13 करोड़

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का टोटल कलेक्शन- 1.38 करोड़

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन के बारे में

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया को पर्दे पर पेश करती है. कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है जब बच्चे का सामना एलियंस से होता है और उसके बाद उसकी जिंदगी में कई अनपेक्षित घटनाएं घटने लगती हैं. रोमांच और फैंटेसी से भरपूर यह फिल्म सिर्फ एक अद्भुत सफर नहीं दिखाती, बल्कि दादा-दादी और उनके पोते-पोतियों के बीच मौजूद प्यार, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को भी खूबसूरती से सामने लाती है.

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने बताया गैंगस्टर देखकर माता-पिता ने कैसे किया था रिएक्ट, बोली- दुख हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >