The Diplomat: थिएटर्स में कब आएगी जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’? सामने आई नई रिलीज डेट

The Diplomat: जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है.

The Diplomat: जॉन अब्राहम के फैंस के लिए खुशखबरी. एक्टर साल 2024 में आई ‘वेदा’ के बाद अपनी अगली फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं. जॉन की आने वाली इस पावर-पैक एक्शन फिल्म का टाइटल ‘द डिप्लोमैट’ है, जिसकी अन्नोउंसमेंट कुछ साल पहले प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के सहयोग से की गई थी. अब इस फिल्म के फर्स्ट लुक और रिलीज डेट से पर्दा उठ चूका है. इसमें जॉन अब्राहम फुल ऑन फॉर्मल लुक में नजर आए हैं. ऐसे में आइए इस फिल्म के बारे में सभी अपडेट्स आपको बताते हैं.

यहां देखें फिल्म का फर्स्ट लुक-

‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज डेट

जॉन अब्राहम ने अपनी नई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ का पोस्टर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, “साहस और कूटनीति की इस कहानी को जीवंत करने के लिए सम्मानित.” जॉन की यह फिल्म पॉवर और देशप्रेम की एक दमदार कहानी को पेश करती है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी के किरदार में हैं. यह फिल्म 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

पहले इस दिन होने वाली थी रिलीज

जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ पहले 11 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, बाद में खबर आई कि इसके रिलीज डेट में बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में अब इसकी अन्नोउंसमेंट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. इस फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम, भूषण कुमार, समीर दीक्षित, अश्विन, राजेश बहल, विपुल शाह और कृष्णन कुमार मिलकर किया है. वहीं, निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जो ‘नाम शबाना’ और ‘मुखबिर’ जैसी फिल्म और वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़े: Deva Trailer: पुलिस ऑफिसर या माफिया…, रिलीज हुआ शाहिद कपूर की ‘देवा’ का धांसू ट्रेलर, जानें रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >