The Bhootnii Trailer: खौफ-कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है संजय दत्त-मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ का ट्रेलर

The Bhootnii Trailer: संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ का एंटरटेनिंग ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो आपको खौफ और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बो देता है.

The Bhootnii Trailer: संजय दत्त और मौनी रॉय की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है, जिसमें खूब सारा एक्शन, कॉमेडी, डरावने सीन्स और रोमांस का दमदार मेल देखने को मिल रहा है. अब इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्ससाइटमेंट सातवें आसमान पर है. ऐसे में आइये बिना समय गवाएं इसके ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं.

द भूतनी का भूतिया ट्रेलर

द भूतनी फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान, निक जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर करते हुए निचे कैप्शन में लिखा, ‘मचाएगा तांडव, होगा बवाल! मोहब्बत के इस खौफनाक खेल में, बाबा लगाएंगे सबकी वाट!’ रिलीज हुए इस ट्रेलर में संजय दत्त एक बाबा का रोल कर रहे हैं, जो एक्शन और कॉमेडी का जबरस्त तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. तो वहीं, मौनी रॉय ‘मोहब्बत’ नाम की भूतनी के किरदार में पलक तिवारी के शरीर में प्रवेश कर बाकी लोगों को खूब डरा रही हैं. ऐसे में सनी सिंह और उनके दोस्त ट्रेलर में खौफ का माहौल कम करने के लिए एक से बढ़कर एक पंच देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. कुल मिलाकर यह ट्रेलर आपको फिल्म देखने पर मजबूर जरूर कर देगा.

अक्षय कुमार से टकराएंगे संजय दत्त

द भूतनी फिल्म का लेखन और निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है. वहीं, यह फिल्म दीपक मुकुट और संजय दत्त ने सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार की जा रही है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 से होगा.

सनी सिंह ने फिल्म के लिए जाहिर की एक्साइटमेंट

सनी सिंह ने फिल्म के लिए एक्साइटमेंट साझा करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा से हॉरर कॉमेडी करना चाहता था. जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और सिद्धांत सचदेव से मिला, तो मुझे पूरा कॉन्सेप्ट पसंद आया. संजू सर के साथ, मुझे पता था कि यह एक कभी न भूलने वाला अनुभव होगा. सिद्धांत सचदेव की निर्देशित और दीपक मुकुट और संजय दत्त की बनाई गई यह हॉरर-कॉमेडी एक भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों को फिल्म का पोस्टर बहुत पसंद आया है और मुझे भी. हर हॉरर कॉमेडी अनोखी होती है, लेकिन यह कॉन्सेप्ट पहले देखी गई किसी भी चीज से अलग है. इसे खूबसूरती से शूट किया गया है, और मेरे दोस्त पहले से ही उत्साहित हैं. दर्शकों ने पहले भी मेरी फिल्मों में मुझे पसंद किया है, और मुझे लगता है कि इस बार भी वे मुझे उतना ही प्यार देंगे. यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी.’

यह भी पढ़े: The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >