The Bads Of Bollywood Review: करण जौहर ने आर्यन खान की डेब्यू सीरीज पर दिया रिएक्शन, बोले-ब्लॉकबस्टर कंटेंट

The Bads Of Bollywood Review: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज का प्रिव्यू रिलीज हो गया है. अब इसपर प्रोड्यूसर करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इसे “ब्लॉकबस्टर कंटेंट” बताया. वहीं, अनन्या पांडे ने भी बधाई दी. जानें रिलीज डेट और खास बातें.

The Bads Of Bollywood Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं. उनकी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू 20 अगस्त को रिलीज किया गया. इसके बाद से ही इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे आर्यन को बधाई देते नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में मशहूर निर्माता करण जौहर और अनन्य पांडे भी शामिल हैं.

करण जौहर का ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रिव्यू पर रिएक्शन

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज का प्रिव्यू शेयर किया और लिखा, “इसमें वो सब कुछ है जो एक बिंज-वॉच शो में चाहिए. मनोरंजन, रोमांच और बेहतरीन कंटेंट. आर्यन, यह तुम्हारे चमकने का पल है. फिल्मी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है. यह एक ब्लॉकबस्टर कंटेंट लगता है और मैं तुम्हारी मेहनत को सलाम करता हूं.”

करण ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रिव्यू से साफ है कि एक्टिंग और प्रोडक्शन क्वालिटी दोनों ही दमदार हैं.

अनन्या पांडे ने दी बधाई

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू शेयर किया और लिखा, “जब प्रिव्यू इतना शानदार है तो पूरा शो कितना कमाल का होगा, ये सोचकर ही उत्साहित हूं. आर्यन खान और उनकी टीम को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं.”

कब होगी रिलीज?

इस सीरीज में शाहरुख खान के अलावा सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है और यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Records: ‘वॉर 2’ ने पछाड़ा अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म, तो ‘कुली’ हाथ धोकर पीछे पड़ी ऋतिक रोशन के ब्लॉकबस्टर की ओर

यह भी पढ़े: Ramayana: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी ‘रामायण’ में ‘रेड 2’ के इस एक्टर की धांसू एंट्री, इस अहम किरदार में आएंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >