Thandel: फिल्म की सफलता पर साई पल्लवी ने किया रिएक्ट, बोलीं- नागा चैतन्य को यकीन था कि फिल्म दर्शकों से इमोशनली…

Thandel: नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ तेलुगु, तमिल और हिंदी वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए है. फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य किरदार निभा रही है.

Thandel: नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है और मूवी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 7 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी. इसकी स्टोरी एक सच्ची कहानी पर बेस्ड है, जिसमें एक मछुआरा गलती से पाकिस्तान की सीमा को पार कर जाता है. जिसके बाद उस मछुआरे को वहां कैद कर लिया जाता है. फिल्म में नागा के अपोजिट साई पल्लवी नजर आई है. फिल्म ने सात दिन में अबतक 48.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस बीच साई ने फिल्म की सफलता को लेकर रिएक्ट किया है.

फिल्म ‘थंडेल’ की सफलता पर साई पल्लवी ने किया रिएक्ट

कुछ दिन पहले फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक आयोजन किया गया था. इसमें नागा चैतन्य, उनके पिता नागार्जुन और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला शामिल हुई थी. इस दौरान नागार्जुन ने बताया कि फिल्म की सफलता शोभिता से उनके बेटे की शादी होने की वजह से है. अब साई ने बताया कि नागा को फिल्म को लेकर दृढ़ विश्वास था. एक्ट्रेस ने कहा कि नागा को पूरा यकीन था कि यह फिल्म दर्शकों से इमोशनली रूप से जुड़ सकती है. साई ने बताया कि एक्टर चाहते थे कि यह फिल्म सिर्फ उनकी मेहनत के कारण नहीं, बल्कि उसकी गहरी भावनात्मक कहानी की वजह से भी हिट हो.

‘थंडेल’ ने अबतक कितनी कमाई कर ली

  • ‘थंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 11. 5 करोड़ रुपये
  • ‘थंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 12. 1 करोड़ रुपये
  • ‘थंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 12.75 करोड़ रुपये
  • ‘थंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 4.5 करोड़ रुपये
  • ‘थंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5वां दिन- 3.6 करोड़ रुपये
  • ‘थंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 2.7 करोड़ रुपये
  • ‘थंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7वां दिन- 1.7 करोड़ रुपये

थंडेल की टोटल कमाई- 48.85 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Thandel Box Office Day 2: नागा चैतन्य की मूवी थंडेल हिट हुई या फ्लॉप? लवयापा- बैडएस रविकुमार का निकला दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >