Thamma ने Worldwide रचा इतिहास, ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ से ‘स्त्री’ तक, इन फिल्मों की ओपनिंग को दिया धोभी पछाड़

Thamma Worldwide Box Office Collection Day 1: आयुष्मान और रश्मिका की ‘थामा’ ने दिवाली पर धमाका किया करते हुए पहले दिन ₹32 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए. इसके साथ ही इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पछाड़ा है, रिपोर्ट जानें.

Thamma Worldwide Box Office Collection Day 1: आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित ‘थामा’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की नई पेशकश है, जिसमें वरुण धवन और अभिषेक बनर्जी के कैमियो ने दर्शकों को चौंका दिया.

फिल्म की कहानी दो प्रेमी वैम्पायरों (आयुष्मान और रश्मिका) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक और शक्तिशाली वैम्पायर (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से लड़ना है जो पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1 भी सामने आ गया है, जिसके अनुसार इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

‘थामा’ का शानदार ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दिवाली की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाते हुए थामा ने पहले दिन भारत में ₹25.11 करोड़ नेट (कुल ₹30 करोड़ ग्रॉस) क�� कमाई की. मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती शो में धीमी शुरुआत की. दर्शक संख्या सिर्फ 15–16% रही, लेकिन शाम तक यह 40% से ज्यादा बढ़ गई. यह उछाल फिल्म के पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के अच्छी रिस्पांस की वजह से देखने को मिला.

विदेशों में फिल्म का पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹32 करोड़ पहुंच गया है.

तोड़े सैयारा-स्त्री जैसे ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड

‘थामा’ की जबरदस्त ओपनिंग ने इसे इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल कर दिया है. इसने सैयारा (₹30 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया, जबकि MHCU की पिछली फिल्मों की तुलना में इसने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया:

  • स्त्री – ₹10 करोड़
  • भेड़िया – ₹12 करोड़
  • मुंज्या – ₹5 करोड़

हालांकि यह छावा (₹47 करोड़) और स्त्री 2 (₹80 करोड़) जैसी बड़ी ओपनिंग फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई. स्त्री 2 अभी भी भारत की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हॉरर फिल्म बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: War 2 की बॉक्स ऑफिस असफलता पर निर्माता नागा वामसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एनटीआर अन्ना और मैंने वाईआरएफ पर पूरा भरोसा किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >