Thamma Box Office Collection Day 8: आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म ‘थामा’ 8वें दिन हुई हिट या फुस्स? कलेक्शन रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Thamma Box Office Collection Day 8: फिल्म ‘थामा’ ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन अब इसकी कमाई घटती जा रही है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने आठवें दिन अबतक कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.

Thamma Box Office Collection Day 8: मैडॉक फिल्म्स की नयी फिल्म ‘थामा’ ने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बना कर रखी है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने अबतक देश में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में वरुण धवन और अभिषेक बनर्जी का कैमियो है. इसके अलावा मूवी का हिस्सा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, गीता अग्रवाल शर्मा भी हैं. फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आपको बताते हैं.

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने 8वें दिन कितनी कमाई की?

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म थामा ने 8वें दिन भारत में 0.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सुबह के नंबर्स है. शाम तक फाइनल आंकड़े आ जाएंगे. टोटल कमाई मूवी ने 95.86 करोड़ रुपये का कर लिया. फिल्म जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 ( 106.71 करोड़ रुपये ) के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी.

थामा का नेट कलेक्शन

  • Thamma ollection Day 1-24 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 8- 0.26 करोड़ रुपये

Thamma Total Box Office Collection- 95.86 करोड़ रुपये

थामा की सफलता पर क्या बोले आयुष्मान खुराना?

आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने थामा की सफलता पर कहा, “मुझे सच में लगता है कि थामा मेरे लिए ही बनी थी, क्योंकि मैंने यथार्थवादी किरदार निभाए हैं, त्रुटिपूर्ण किरदार निभाए हैं और यही कारण है कि यह बदलाव और भी मजेदार है. क्योंकि लोगों ने मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में नहीं देखा है जो अल्फा है, जो शक्तिशाली है, जो एक्शन में अच्छा है.”

यह भी पढ़ें Thamma Box Office Records: ‘थामा’ का तूफान जारी, आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड, अब इस मूवी पर टिकी निगाहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >