Thamma: आयुष्मान खुराना ने दिवाली पर थामा के रिलीज होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम रॉक करने वाले हैं

Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थामा, 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. इसी बीच अब आयुष्मान ने भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. उन्होंने कहा कि हम दिवाली पर रॉक करने वाले हैं.

Thamma: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ इस साल दिवाली यानी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आया था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब लीड एक्टर ने अपनी मूवी की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की और बताया कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं.

दिवाली पर थामा की रिलीज को लेकर क्या बोले आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए अपकमिंग हॉरर कॉमेडी ‘थामा‘ को लेकर एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा, “मैं थामा के लिए बहुत उत्साहित हूं. दिवाली पर मेरी पहली बार फिल्म रिलीज हो रही है और हम रॉक करने वाले हैं.” हाल ही में मेकर्स ने थामा का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया. जिसमें ‘स्त्री’ स्टार श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं. ट्रेलर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “हमारी लोककथाओं की एक भूली-बिसरी कहानी, #थामा इसदिवाली पर फिर से चर्चा में है. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स प्रस्तुत करता है एक खूनी प्रेम कहानी.”

फिल्म थामा के बारे में

थामा एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और लेखन नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने किया है. दिनेश विजान और अमर कौशिक की ओर से निर्मित, यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है. फिल्म में आयुष्मान खुराना आलोक की भूमिका में, रश्मिका मंदाना तड़का की भूमिका में, नवाजुद्दीन सिद्दीकी यक्षसन की भूमिका में और परेश रावल राम बजाज गोयल की भूमिका में दिखाई देंगे. इसके अलावा मूवी में फैजल मलिक, गीता अग्रवाल, संजय दत्त, डायना पेंटी और विजय राज भी हैं. थामा 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- Thamma Trailer X Reactions: ‘थामा’ में होगी ‘भेड़िया’ की एंट्री? ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनी, देखें रिएक्शंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >