Thamma की सफलता पर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुके

Thamma: फिल्म थामा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है. फिल्म की सफलता पर एक्टर ने अब रिएक्ट किया है.

Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला, फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म ने 10 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में आयुष्मान ने आलोक गुप्ता का किरदार निभाया है, जिसे तड़ाका यानी रश्मिका से प्यार हो जाता है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित ये एक सुपरनैचुरल फिल्म है. मूवी की सफलता पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

थामा की सफलता पर आयुष्मान खुराना ने दी प्रतिक्रिया

इंडिया टुडे से बातचीत में आयुष्मान खुराना ने थामा की सफलता पर रिएक्ट करते हुए कहा, मैं एक गुड ओपनिंग की उम्मीद कर रहा था और ये यह मेरी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई 25 करोड़ रुपये से ज्यादा. यह बहुत संतोषजनक था, लोगों से मिली शानदार मान्यता. हम पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुके हैं. यह उस श्रेणी या ब्रैकेट में मेरी पांचवीं फिल्म है. इसलिए मुझे लगता है कि सबसे अच्छी रिव्यू लोगों से मिलती है, अगर टिकट बिक रहे हैं और आपकी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी मान्यता है.”

आयुष्मान खुराना ने फेस्टिवल रिलीज पर क्या कहा?

थामा आयुष्मान खुराना की पहली दिवाली रिलीज है. इसपर एक्टर ने कहा, ”मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल हो गए और अभी तक फेस्टिवल पर मेरी कोई फिल्म थामा से पहले रिलीज नहीं हुई थी. इसके साथ वह बॉक्स टिक हो गया और मैं बहुत उत्साहित हूं मेरे आने वाले फिल्मों को लेकर इसकी वजह से. मुझे एक सुपरहीरो जैसा कुछ करने का मौका मिला, जो मैं हमेशा से करना चाहता था. थामा सच में धमाकेदार था.”

थामा की कमाई

  • Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
  • Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
  • Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Day 12- 0.03 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट्स)

Total Collection- 111.43 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 12: आयुष्मान खुराना की थामा 12वें दिन हुई हिट या फुस्स? कलेक्शन ने चौंकाया

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >