Thamma की ब्लॉकबस्टर मूवी Lokah से हो रही तुलना पर आयुष्मान-रश्मिका ने किया रिएक्ट, कहा- हमारी फिल्म ज्यादा बड़ी है

Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ दिवाली पर रिलीज हो रही है. इस बीच लोग इसकी तुलना मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘लोका चैप्टर 1’ से कर रहे हैं, जिसपर अब आयुष्मान और रश्मिका ने रिएक्ट किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Thamma Vs Lokah: 2025 दिवाली के मौके पर मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पहली रोमांटिक फिल्म ‘थामा’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. 21 अक्टूबर, 2025 को थिएटर्स में आने वाली इस फिल्म के लिए अब स्टार्स ने भी जोरों से प्रमोशन शुरू कर दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं फैंस फिल्म की तुलना मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ से कर रहे हैं, जिसने वर्ल्डवाइड ₹302.22 करोड़ की कमाई की थी.

ऐसे में इस तुलना पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि थामा, लोका से भी बड़ी फिल्म होने वाली है.

आयुष्मान खुराना: “थामा ज्यादा बड़ी फिल्म है”

Galatta Plus के साथ बातचीत में आयुष्मान खुराना ने ‘थामा’ और ‘लोका चैप्टर 1’ के बीच चल रही तुलना पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म ज्यादा बड़ी है. हमारी कॉमेडी ज्यादा है. मुझे ‘लोका’ बहुत पसंद आई, लेकिन जब वह रिलीज हुई, मैं इलाहाबाद में शूटिंग कर रहा था और वह फिल्म वहां रिलीज नहीं हुई थी. इसलिए हमारी फिल्म का दायरा बड़ा है, क्योंकि यह हिंदी भाषी मार्केट्स में भी पहुंचती है.”

उन्होंने आगे कहा, “लोका और थामा के बीच तुलना दिलचस्प है, लेकिन दोनों की शुरुआत और कहानी पूरी तरह अलग हैं. लोका मल्टीप्लेक्स दर्शकों के लिए एक प्रेरणा हो सकती है, लेकिन थामा की दुनिया अलग है. यह एक नई कहानी, नया अनुभव और नई भावना लेकर आ रही है.”

रश्मिका मंदाना: “दोनों फिल्में एक साथ नहीं रखी जा सकतीं”

वहीं, रश्मिका मंदाना ने भी इस तुलना पर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि उन्होंने लोका चैप्टर 1 देखी है और उसकी लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन उनकी अच्छी दोस्त हैं. वह बोलीं, “डीक्यू (दुलकर सलमान), टोविनो और कल्याणी ने जो दुनिया बनाई, वो अपनी जगह बहुत खूबसूरत थी. लेकिन हमारी फिल्म थामा बिल्कुल अलग है. इसका टोन, इसका इमोशन और इसका एक्सपीरियंस सब कुछ नया है. कल जब दर्शक थिएटर से बाहर निकलेंगे, तो वे एक नई बातचीत शुरू करेंगे.”

थामा की डिटेल्स

थामा मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की 5वीं किस्त है, जिसमें स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 21 अक्टूबर (दिवाली 2025) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें पिशाचों (वैंपायर) की दुनिया दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें किस ओटीटी पर देखें 300 करोड़ी ‘लोका’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >