Thama Teaser Review: थामा के धांसू टीजर ने मचाया तहलका, वीडियो देख नेटिजन्स बोले- मैडॉक का एक और ब्लॉकबस्टर

Thama Teaser Review: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर कॉमेडी “थामा” का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी है. जिसके टीजर की शुरुआत मुख्य जोड़ी के बीच एक रोमांटिक सीन से होती है और फिर धीरे-धीरे कहानी का रुख बदलते हुए एक ऐसे डरावने मोड़ की ओर इशारा करती है, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

Thama Teaser Review: स्त्री 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, मैडॉक फिल्म्स अपकमिंग फिल्म “थामा” की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर, यह मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली प्रेम कहानी है. निर्माताओं ने फाइनली इसका मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज कर दिया है.

थामा का टीजर रिलीज

थामा की टीजर की शुरुआत आयुष्मान खुराना की आवाज से होती है, जिसमें वह पूछते हैं, “क्या तुम मेरे बिना 100 साल तक रह पाओगे?” जिस पर रश्मिका मंदाना जवाब देती है, “एक पल के लिए भी नहीं.” उनके किरदार एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते हैं, इससे पहले कि अचानक माहौल बदल जाए, रश्मिका दर्द और गुस्से से चीखती हुई दिखाई देती हैं.

थामा के टीजर में इन स्टार्स का है कैमियो

थामा के टीजर में परेश रावल, फैजल मलिक और मलाइका अरोड़ा की झलक देखने को मिलती है. वह कैमियो करते दिखाई देंगे. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आयुष्मान और रश्मिका के किरदार अपने प्यार के लिए जमकर संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं और फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक खलनाय के रूप में धमाकेदार एंट्री कर अंतिम क्षण में छा जाते हैं.

कब रिलीज होगी थामा

टीजर के कैप्शन में लिखा है, “डर कभी इतना शक्तिशाली नहीं रहा, और प्यार कभी इतना खूनी नहीं रहा! इस दिवाली, मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए.” थामा इस यूनिवर्स की चौथी किस्त है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित यह फिल्म 2025 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सोशल मीडिया पर थामा हिट हुई फ्लॉप

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स थामा के टीजर देखकर अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”#THAMA बेहद प्रभावशाली लग रही है! टीजर (वर्ल्ड ऑफ थामा) सिनेमाघरों में एक रोमांचक सफर का वादा करता है… यह #AyushmannKhurrana की बेहद जरूरी ब्लॉकबस्टर हो सकती है. #DIWALI का दौर तो सोने पर सुहागा जैसा है. #RashmikaMandanna.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#Thama के टीजर से #RashmikaMandanna का पहला लुक रिलीज! इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”थामा का टीजर जबरदस्त है… ये ब्लॉकबस्टर होने वाली है.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो में नए परिवार की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- माही-रूपा को जेठालाल और भिड़े…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >