Tere Ishk Mein में अपने किरदार ‘मुक्ति’ और फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उसमें बहुत सारी लेयर्स हैं

Tere Ishk Mein: कृति सेनन ने ‘तेरे इश्क में’ के क्लाइमेक्स सीन को सबसे इंटेंस और थकाने वाला बताया. साथ ही उन्होंने अपने किरदार मुक्ति के बारे में भी खुलकलर बात की है.

Tere Ishk Mein: आनंद एल राय की ओर से निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’, जिसमें धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं, 2025 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. शंकर और मुक्ति के किरदारों में नजर आने वाले दोनों सितारों की केमिस्ट्री और फिल्म की इमोशनल डेप्थ को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट थी. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2025) में इसका पहला प्रीमियर हुआ था और अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में अगर आप ‘तेरे इश्क में’ देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले फिल्म के क्लाइमेक्स और कृति सेनन के किरदार पर एक नजर डाल लेते हैं.

फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर क्या बोलीं कृति?

IANS को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने फिल्म के प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि इन इंटेंस सीक्वेंसेस को शूट करने में उन्हें लगातार 5-6 दिन लगे, जो फिजिकली और इमोशनली बेहद थकाने वाला था. एक्ट्रेस ने कहा, “कई बार जब मैं घर लौटती थी, तो उन सीन का असर मेरे साथ बना रहता था. यह भावनाओं का पीक था और शायद पूरी फिल्म का सबसे इंटेंस हिस्सा. इसने मुझे सबसे ज्यादा थकाया और निराश भी किया.”

कृति सेनन: “मुक्ति का जर्नी बहुत अलग है”

कृति ने अपने किरदार मुक्ति के ग्राफ को भी काफी लेयर्ड बताया. उन्होंने कहा, “मुक्ति का जर्नी बहुत अलग है, वह कहां से शुरू करती है, किस तरह बदलती है, क्या फैसले लेती है… कई चीजें स्क्रीन पर बिना शब्दों के दिखाई जाती हैं. उसकी जो चॉइसेज हैं, उनकी जस्टिफिकेशन अक्सर बातचीत में नहीं, बल्कि सिर्फ एक्सप्रेशन और आंखों के जरिए सामने आती हैं.”

एक्ट्रेस के मुताबिक, कई बार ऐसे सीन भी थे जिनमें डायलॉग नहीं थे और पूरा इमोशन केवल आंखों से दर्शकों तक पहुंचाना था. वह कहती हैं, “यह मेरे लिए नया अनुभव था और मुझे इसे निभाने में काफी मजा आया.”

कुल मिलाकर, तेरे इश्क में कृति सेनन के करियर के सबसे इमोशनली डिमांडिंग प्रोजेक्ट्स में से एक साबित हुई है.

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein vs Gustaakh Ishq Box Office: ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी, किसकी डूबेगी नैया? ट्रेड एक्सपर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >