Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: धनुष-कृति की फिल्म के खाते में नए रिकॉर्ड, काजोल-जॉन अब्राहम की मूवीज को पछाड़ते हुए कमा लिए करोड़ों, रिपोर्ट पढ़ें

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक-ड्रामा ने रिलीज के तीसरे दिन शानदार कमाई कर कई फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिए है. ऐसे में जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड रोमांटिक-ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है, जबकि ए.आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के लिरिक्स ने फिल्म को और खास बना दिया है.

रांझणा और अतरंगी रे के बाद निर्देशक–एक्टर की यह तीसरी कोलैबोरेशन होने के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. यही वजह है कि फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है. ऐसे में आइए पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड और तीसरे दिन शाम 5 बजे तक 10.22 करोड़ रुपए कमा लिए. इसके साथ ही तीन दिनों का कुल कलेक्शन बढ़कर 43.22 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है. रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और ऊपर जाने की उम्मीद है, जिससे फिल्म पहले वीकेंड में ही अपने कई मुकाबले पीछे छोड़ सकती है.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन तोड़े

सिर्फ तीन दिनों में ‘तेरे इश्क में’ ने कई फिल्मों के लाइफटाइम भारतीय बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को पीछे कर दिया है, जैसे:

  • देवा (शाहिद कपूर) – 34.37 करोड़
  • मां (काजोल) – 36.27 करोड़
  • द डिप्लोमेट – 38.97 करोड़

इन सभी फिल्मों को पार करने के बाद अब फिल्म का अगला बड़ा टारगेट अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 (47.03 करोड़) को पीछे छोड़ना है. रफ्तार से मालूम पड़ता है कि यह रिकॉर्ड भी जल्द ही टूट सकता है.

सुनील शेट्टी का शानदार रिव्यू

एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए कहा था, “कुछ फ्राइडे थोड़े ज्यादा फायर…थोड़े ज्यादा पैशन के साथ आते हैं. ‘तेरे इश्क में’ उनमें से एक है. आनंद एल राय टॉप फॉर्म में हैं…और धनुष-कृति ने अपने फायर और फाइननेस से इस दुनिया को खूबसूरत बना दिया है.”

धनुष ने भी तुरंत उनका धन्यवाद करते हुए पोस्ट को रीशेयर किया.

यह भी पढ़ें- 120 Bahadur: ऋतिक रोशन ने किया फरहान अख्तर की फिल्म का जबरदस्त रिव्यू, कहा- पीठ थपथपाई जानी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >