Tehran Movie Review: जॉन अब्राहम की बेहतरीन अदाकारी से सजी एक गंभीर, सच्ची और दमदार थ्रिलर

Tehran Movie Review: जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म तेहरान सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है. फिल्म में एक्टर डीसीपी राजीव कुमार की भूमिका निभा रहे हैं. जबकि फिल्म में नीरू बाजवा और मानुषी छिल्लर ने भी अहम किरदार निभाया हैं.

मूवी रिव्यू- तेहरान
निर्देशक – अरुण गोपालन
कलाकार – जॉन अब्राहम, नीरू बाजवा, मानुषी छिल्लर, हादी खजनपोर
समय – 118 मिनट
रेटिंग – 4

Tehran Movie Review: जॉन अब्राहम, नीरू बाजवा, मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म तेहरान जी5 पर रिलीज हो गई है. मैडॉक फिल्म्स और बेक माय केक फिल्म्स की ओर से निर्मित मूवी एक पॉलिटिकल थ्रिलर है. रितेश शाह, आशीष पी. वर्मा और बिंदनी करिआ ने फिल्म की पटकथा लिखी हैं. इसके डायरेक्टर अरुण गोपालन हैं, जिन्होंने बिना किसी शोरशराबे के फिल्म को गहराई से संभाला है. अगर आप 15 अगस्त को एक सच्ची और संवेदनशील कहानी देखना चाहते हैं, तो तेहरान आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट मूवी है.

जानें क्या है तेहरान की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है कि दिल्ली के एक बिजी सड़क पर बम धमाके से. ये घटना सिर्फ एक न्यूज नहीं होती बल्कि एक इंसान के लिए व्यक्तिगत त्रासदी बन जाता है. डीसीपी राजीव कुमार (जॉन अब्राहम) को इस केस की जांच का जिम्मा मिलता है. हालांकि शुरुआत में ये सिर्फ एक केस जैसा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वह जांच के करीब पहुंचते है उन्हें समझ आता है कि ये आतंकी हमला नहीं, बल्कि यह तो ईरान और इज़राइल की दशकों पुरानी दुश्मनी की एक नई कड़ी है, जिसमें भारत जैसे देश की स्थिति बेहद नाज़ुक है.

फिल्म में छाए जॉन- मानुषी छिल्लर का नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज

तेहरान में जॉन अब्राहम ने प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी है. राजीव का उनका किरदार सिर्फ एक पुलिस वाला नहीं है, बल्कि वो एक पिता-सा इंसान है, एक जिम्मेदार नागरिक है और सबसे अहम एक इंसान है जो व्यक्तिगत दुख और पेशेवर फर्ज के बीच फंसा है. मानुषी छिल्लर का किरदार SI दिव्या राणा का है. उनका फिल्म में स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन उन्होंने अपना करिदार बहुत आत्मविश्वास और सादगी से निभाया है. नीरू बाजवा का किरदार पर्दे पर एक गहराई लाता है. वहीं, हादी खजनपोर ने आतंकवादी अशरफ खान की भूमिका निभाई है, जिसकी उपस्थिति डर पैदा करती है.

यह भी पढ़ें- War 2 Review: क्लाइमैक्स में चमके ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, सलमान खान की टाइगर 3 से बेहतर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >