Tahira Kashyap: एक बार फिर कैंसर पीड़ित हुईं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, नोट शेयर कर दी जानकारी

Tahira Kashyap: मशहूर फिल्म निर्देशक-लेखिका और एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर कैंसर नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. दरअसल, 7 साल बाद उनका ब्रैस्ट कैंसर उभर आया है. इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. साथ ही उन्होंने एक पॉजिटिव नोट भी शेयर किया है.

Tahira Kashyap: एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी और मशहूर फिल्म निर्देशक-लेखिका ताहिरा कश्यप एक बार फिर कैंसर पीड़ित हो गई हैं. सात साल बाद एक्ट्रेस का ब्रेस्ट कैंसर दोबारा उभर आया है, जिसकी जानकारी अब खुद एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. अब इस न्यूज के सामने आने के बाद ताहिरा के फैंस काफी परेशान हो गए हैं.

यहां देखें ताहिरा कश्यप का पोस्ट-

ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा एक लंबा नोट

ताहिरा कश्यप ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए बताया कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है. उन्होंने नोट में लिखा, ‘सात साल की परेशानी या नियमित जांच की शक्ति, यह आपका एक नजरिया है. मैं दूसरे वाले के साथ जाना चाहती हूं और उन सभी को यह सुझाव देती हूं जिन्हें नियमित मैमोग्राम कराने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा चरण है. मुझे यह अभी भी है.’

कैप्शन में दिया पॉजिटिव मेसेज

ताहिरा ने इस नोट को शेयर करने के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने एक कहावत से की. उन्होंने लिखा, ‘जब जीवन आपको नींबू देता है तो नींबू पानी बनाएं. जब जीवन बहुत उदार हो जाता है और उन्हें फिर से आपके ऊपर फेंकता है, तो आप शांति से उन्हें अपने पसंदीदा काला खट्टा पेय में निचोड़ते हैं और इसे सभी अच्छे इरादों के साथ पीते हैं. क्योंकि एक तो यह बेहतर पेय है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसे फिर से अपनी पूरी मेहनत देंगे.’
जाहिर है कि इस कैप्शन में लिखे गए कहावत के जरिए ताहिरा एक पॉजिटिव मेसेज दे रही हैं. उनका मानना लाइफ में कोई भी परेशानी आए उसका डटकर सामना करें.

ताहिरा ने आगे लिखा, ‘यह एक संयोग है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है. इस मौके पर हम अपनी क्षमता के हिसाब से खुद को स्वस्थ रखने के लिए जो कर सकते हैं, वो करें.’

यह भी पढ़े: Stree 2 की सफलता के लिए अमर कौशिक को कुर्बान करनी पड़ी 2-3 महीने नींद, बोले- फिल्म को बहुत प्रेशर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >