Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में एंट्री लेगा ये विदेशी एक्टर? कहा- मैं तो एकदम एक्साइटेड हो गया था

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल, बबीता जी स्टारर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल पूरे हो चुके हैं. 17 साल पूरे होने पर तारक मेहता की टीम ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें पूरी कास्ट और क्रू नजर आई थी. अब एक विदेशी एक्टर ने शो का हिस्सा बनने पर रिएक्ट किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चाहने वाले काफी है. शो की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और इस वजह से शो 17 सालों से टीवी पर चला आ रहा है. अब तो जेठालाल, भिड़े, माधवी भाभी, बबीता जी सहित सीरियल के किरदार लोगों की जिंदगी में बस गए हैं. सीरियल की लोकप्रियता देश के बाहर भी है. हाल ही में यूएस बेस्ड एक्टर काल पेन ने एक इंटरव्यू में बताया कि तारक मेहता शो का हिस्सा बनना चाहते हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना चाहता है ये विदेशी एक्टर

हेरोल्ड एंड कुमार, द नेमसेक और डेजिग्नेटेड सर्वाइवर फेम एक्टर काल पेन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा और दिल्ली क्राइम का हिस्सा बनना चाहते हैं. एक्टर ने कहा, मुझे कुल साल पहले असित मोदी के बारे में पता चला. मैं तारक मेहता के सेट पर भी गया हूं. मैं तो एकदम एक्साइटेड हो गया था. ये दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है. ये हर किसी की पसंद नहीं हो सकती और ‘दिल्ली क्राइम’ से बहुत अलग है, लेकिन जब आप देखते हैं कि भारत से कितनी अलग-अलग तरह की आवाजें और कंटेंट आ रहा है तो लगता है, ‘ये कितना कमाल है.’ मैं दोनों शोज का हिस्सा बनना चाहता हूं. मैं तो ‘दिल्ली क्राइम’ के एपिसोड्स में भी काम करना पसंद करूंगा.”

नौवें महीने तक दिशा वकानी ने किया था शूट

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री ने दिशा वकानी को लेकर शॉकिंग खुलासा किया था. जेनिफर ने बताया था कि दिशा अपने नौवें महीने तक शो की शूटिंग कर रही थीं. उन्हें सीढ़ियां चढ़ने की इजाजत नहीं थी, इसलिए वे उन्हें सेट पर स्ट्रेचर पर ले जाते थे. उनकी डिलीवरी के बाद, उनके परिवार के साथ चीजें बदल गई होंगी. वह बहुत ही परिवार-उन्मुख व्यक्ति हैं. वह एक खूबसूरत आत्मा हैं.”

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >