Hasseen Dillruba 3 को कनिका ढिल्लों ने किया कंफर्म, फिर आशिकी-जुनूनीयत की हद्द पार करने लौटेंगी तापसी पन्नू

Hasseen Dillruba 3: तापसी पन्नू की रोमांटिक-थ्रिलर ‘हसीन दिलरुबा’ फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट को राइटर कनिका ढिल्लों कंफर्म कर दिया है. उन्होंने और एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक पोस्ट के जरिए इसपर बड़ी अपडेट साझा की है.

Hasseen Dillruba 3: एक बार फिर आशिकी और जुनूनीयत की हद्द पार करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ के तीसरे पार्ट के साथ ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं. इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट्स ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. इस बीच अब इसी प्यार और सपोर्ट के साथ राइटर कनिका कनिका ढिल्लों ने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को कंफर्म कर दिया है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी पूरी अपडेट.

तापसी पन्नू ने शेयर किया अनोखा क्लिप

Taapsee pannu instagram post

तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ की एक क्लिप शेयर करते हुए राइटर कनिका कनिका ढिल्लों को टैग किया कर लिखा, ‘रानी और उसकी दिलचस्प अदाएं और मनोहर कहानियां.. उफ्फ.. पागलपन याद आ रहा है. पंडित जी क्या कहते हैं?’

हसीन दिलरुबा 3 कैसा होगा?

Kanika dhillon and taapsee pannu instagram story

इसपर राइटर कनिका ढिल्लों ने अगले पार्ट पर अपडेट देते हुए तापसी के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘इंतजार इतना लंबा नहीं होगा रानी जी! पंडित जी पहले से ही अगली किताब पर हैं. इस वाली में पागलपन x 3 है.’ फिर कनिका के पोस्ट को तापसी पन्नू ने रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘चलो ऑडियंस से पूछते हैं! इस बार रानी की लाइफ में इस अप्रत्याशित मोड़ से आप क्या उम्मीद कर रहे हैं?’

अब दोनों की इस पोस्ट से ‘हसीन दिलरूबा’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट कंफर्म हो गया है, जिसमें पागलपन तीन गुना बढ़ने वाला है. अब फैंस को भी इसके तीसरे पार्ट से जुड़ा पोस्टर या टीजर का बेसब्री से इंतजार है.

तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट

तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ में नजर आएंगी, जिसकी अनाउंसमेंट हो चुकी है. साथ ही शूटिंग का काम भी पूरा हो गया है. इससे पहले एक्ट्रेस ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में दिखी हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही पटरी से उतर जाएगी सनी देओल की ‘जाट’, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने कह डाली बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >