Sushant Singh Rajput death : सुशांत सिंह राजपूत की आर्थिक स्थिति कैसी थी ? अब पुलिस ने की एक्टर के अकाउंटेंट से पूछताछ

Sushant Singh Rajput chartered accountant statement- बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन (Sushant Singh Rajput Suicide) के बाद पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों से लगातार पूछताछ कर रही हैं. पुलिस सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ, उनकी डिप्रेशन और आत्महत्या के कारणों की वह एंगल से जांच कर रही है. एक्टर की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. जिसमें एक्टर के निधन के पीछे की वजह फांसी और दम घुटना बताई गई है. वहीं, इस मामले में अब पुलिस ने सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी सवाल जवाब किए हैं.

Sushant Singh Rajput chartered accountant statement– बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन (Sushant Singh Rajput Suicide) के बाद पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों से लगातार पूछताछ कर रही हैं. पुलिस सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ, उनकी डिप्रेशन और आत्महत्या के कारणों की वह एंगल से जांच कर रही है. ये सब के बीच एक्टर की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. जिसमें एक्टर के निधन के पीछे की वजह फांसी और दम घुटना बताई गई है. वहीं, इस मामले में अब पुलिस ने सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ किए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ की है. पुलिस अकाउंटेंट से पूछताछ कर सुशांत की आर्थिक स्थिति समझने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पुलिस एक्टर के ट्रांजेक्शन्स और बैंक डीटेल्स की भी छानबीन कर रही है.

इससे पहले पुलिस ने जब एक्टर की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी, तब रिया ने अपने बयान में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था.

Also Read: VIDEO : सुशांत ने जब टीवी पर देखी थी अपनी फिल्म ‘एम.एस धोनी’, तो कुछ ऐसा था रिएक्शन, आप भी देखें

बता दें कि 14 जून रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने ही घर में खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की तहकीकत में जुटी हुई है और अलग-अलग एंगल से इसकी जांच की जा रही है. सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के अलावा पुलिस ने 15 लोगों के बयान दर्ज किए थे.

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रोहिणी अय्यर से पूछताछ की थी. इंडिया टुडे के अनुसार, अधिकारियों ने कथित तौर पर उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी. वहीं पुलिस ने एक्टर के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिटानी का भी बयान दर्ज किया था.

वहीं लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, अभिनेता सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता शेखर सुमन और कई दूसरे कलाकारों ने अभिनेता की मौत के मामले में विस्तृत जांच की मांग की है. शेखर सुमन का कहना है कि, सुशांत सिंह राजपूत इतना बड़ा कदम उठा ही नहीं सकता. उसकी हत्‍या हुई है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >