Sushant Singh Rajput Death : Nepotism को लेकर उठे सवालों को लेकर सोनम और सोनाक्षी ने किया ट्वीट, लोगों ने किया ट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत की की आकस्मिक मौत से हर कोई चकित है. सबके मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. सोशल मीडिया पर सुशांत के चाहने वालों की पोस्ट एवं स्टेट्स ट्रेंड कर रहे. फिल्मी दुनिया के लोग ट्वीट के जरीए सुशांत को श्रद्धांजली देते नजर आ रहे हैं. करण जौहर, शाहरुख खान, ऋतिक रौशन, धर्मेंद्र से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुशांत कि मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है. सुशांत के समकालीन अभिनेता और अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट, वरूण धवन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों ने भी भी दिवांग्त अभिनेता को श्रद्धांजली व्यक्त किया है.

सुशांत सिंह राजपूत की की आकस्मिक मौत से हर कोई चकित है. सबके मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. सोशल मीडिया पर सुशांत के चाहने वालों की पोस्ट एवं स्टेट्स ट्रेंड कर रहे. फिल्मी दुनिया के लोग ट्वीट के जरीए सुशांत को श्रद्धांजली देते नजर आ रहे हैं. करण जौहर, शाहरुख खान, ऋतिक रौशन, धर्मेंद्र से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुशांत कि मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है. सुशांत के समकालीन अभिनेता और अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट, वरूण धवन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों ने भी भी दिवंग्त अभिनेता को श्रद्धांजली व्यक्त किया है.

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. खासकर करण जौहर जैसे फिल्मकार पर लोगों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. अभिनेत्री कंगना राणाउत (Kangana Ranaut) कहती हैं कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं कि ये प्लांड मर्डर है. सुशांत का काम बहुत सराहनीय रहता था, पर बॉलीवुड में गली ब्वॉय जैसी फिल्मों को बढ़ावा मिल रहा है, जबकी सुशांत की फिल्म छिछोरे सुपरहिट होने के बाद भी कोई अवार्ड जीत पाई.

कंगना ने कहा, ‘सुशांत (Sushant Singh Raput) ने बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं. ‘छिछोरे’ अगर किसी स्टार किड ने की होती तो उन्हें बहुत बड़ा स्टार माना जाता. जब करण के एक करीबी की वेडिंग थी तो उसमें सुशांत को क्यों नहीं बुलाया गया? सुशांत को इज्जत क्यों नहीं दी गई? अपनी पार्टीज में कभी नहीं बुलाया. उन्हें एकदम से डिस्क्रेडिट करके रखा. वह भी उस इंसान पर जो ‘धोनी’ और ‘छिछोरे’ जैसी अच्छी और सक्सेसफुल फिल्में दे चुका है. इंसान तो सोच में पड़ गया होगा कि यार आखिरकार खुद को प्रूव करने के लिए अब और क्या करना होगा?’

नेपोटिज्म पर उठते सवालों से अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ट्विट किया है, जिसको लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं. सोनम ने ट्विट के जरीए लिखा है एक प्रेमिका, पूर्व प्रेमिका, परिवार, किसी की मौत के लिए सहयोगियों को दोषी ठहराना अज्ञानता है. सोनम के इस ट्वीट पर लोग उनको ट्रोल करना शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा है कोई भी प्रेमिका और पूर्व को दोष नहीं दे रहा है, हर कोई का नेपोटिज्म को आरोप लगा रहा है. एक यूजर ने लिखा मैं सिर्फ बॉलीवुड केनेपोटिज्म और पाखंड को जिम्मेदार ठहराता हूं … यही एकमात्र कारण है.

सोनम के अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने नेपोटिज्म पर सवाल उठने पर ट्वीट का सहारा लिया है. सोनाक्षी ने लिखा है कुछ लोग सिर्फ घृणित हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने ये भी लिखा है कि कुछ लोग हमारे क्षेत्र के कलाकार की मौत पर पब्लिसिटी लेना चाह रहे हैं. सोनाक्षी के ट्वीट पर लोगों ने उन्हें भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा है ये लगा कंगना का तीर निशाने पर. इसके अलावे एक यूजर ने लिखा है सच को कितना छिपाओग वो एक न एक दिन तो बाहर आता ही है.

https://twitter.com/sonakshisinha/status/1272516241580752896

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >