Sushant Singh Rajput: चेहरा छिपाकर सिनेमाघर क्यों जाते थे सुशांत सिंह राजपूत? बने इस फिल्म में बैकग्राउंड डांसर, जानें अनसुनी बातें

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत अगर आज हमारे बीच होते तो वह अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते होते. एक्टर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका मुस्कुराता चेहरा फैंस कभी नहीं भूल सकते.

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार में हुआ था. एक्टर ने 2020 में अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. सुशांत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी. उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था. आज उनके 39वीं जयंती पर आपको उनसे जुड़ी अनसुनी बातें बताते हैं.

सिनेमाघरों में चेहरा छिपाकर जाते थे सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की कोई मूवी जब सिनेमाघरों में रिलीज होती थी तो वह अक्सर थिएटर्स जाते थे. इस दौरान वह अपना चेहरा छिपाकर थिएटर्स के अंदर जाते थे. एक्टर नहीं चाहते थे कि अंदर जाते उनका कोई फेस देखे. हालांकि मूवी खत्म होने के बाद वह खुद दर्शकों के सामने आते और उनसे बातें करते.

बैकग्राउंड डांसर के रूप में किया था काम

सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी. सुशांत को डांस काफी पसंद था और उन्होंने ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन के साथ बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था. उन्हें कथक जैसी शास्त्रीय शैलियों सहित विविध नृत्य शैलियों में दिलचस्पी थी.

सुपरमॉडल केंडल जेनर के साथ किया था फोटोशूट

सुशांत सिंह राजपूत एकलौते बॉलीवुड एक्टर थे, जिन्होंने अमेरिकी सुपरमॉडल केंडल जेनर के साथ फोटोशूट किया था. वह वोग के मई, 2017 वर्जन में दिखाई दिए थे. इसके अलावा एक्टर को खगोल विज्ञान में गहरी दिलचस्पी थी. उनका प्लान इनसेई वेंचर्स के बैनर तले अपनी खुद की एक अंतरिक्ष-फिल्म बनाने की थी.

यह भी पढ़ेंAdah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो इंसान इस दुनिया में नहीं है…

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: जब एक सितारा दुनिया को कह गया अलविदा, एक्टर की इस सीख को आज भी फॉलो करते हैं फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >