पटना के टीचर पर बनी फिल्म, पर असली शूटिंग हुई बाहर, हीरो था बॉलीवुड का सुपरस्टार

Super 30: क्या आपको पता है कि बिहार के एक टीचर की जिंदगी पर फिल्म तो बनी, लेकिन उसकी शूटिंग बिहार में नहीं हुई? कहानी पूरी तरह पटना से जुड़ी थी, लेकिन लोकेशन दूसरे शहरों की थी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Super 30: 12 जुलाई 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपर 30’ बिहार के पटना के टीचर आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया था. फिल्म में एक ऐसे टीचर की कहानी दिखाई गई, जिसने गरीब बच्चों को IIT की तैयारी के लिए फ्री में पढ़ाने का सपना देखा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए और इसकी शूटिंग क्या बिहार में हुई थी, इसके बारे में आपको सबकुछ बताते हैं.

Super 30 Real Story: पटना के किस टीचर पर बनी थी फिल्म?

‘सुपर 30’ फिल्म की कहानी पूरी तरह पटना (बिहार) के कोचिंग कल्चर और आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है. फिल्म ऐसे टीचर की कहानी दिखाती है जिसने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को IIT की फ्री कोचिंग देने का सपना देखा और उसी को हकीकत में बदलकर ‘सुपर 30’ नाम का प्रोग्राम शुरू किया. इस प्रोग्राम में हर साल 30 मेधावी छात्रों को चुनकर उन्हें मुफ्त में IIT प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है.

Hrithik Roshan Super 30 Cast: ऋतिक रोशन बने आनंद कुमार तो मृणाल ठाकुर बनी थीं फीमेल लीड

फिल्म ‘सुपर 30’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लीड रोल में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन नजर के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश संधू, अमित साध और आदित्य श्रीवास्तव नजर आए थे. ऋतिक के अपोजिट मृणाल ठाकुर थी, जिन्होंने उनकी प्रेमिका का रोल प्ले किया था.

Super 30 Box Office Collection: कितने करोड़ हुई थी कमाई? क्या था रनटाइम?

  • फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 35 मिनट (155 मिनट) था.
  • Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘सुपर 30’ ने भारत में लगभग 147 करोड़ नेट कलेक्शन किया.
  • भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 172.84 करोड़ रहा.
  • वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने करीब 208.93 करोड़ की कमाई की.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 60–75 करोड़ के बीच था.
  • कमाई के आंकड़ों को देखते हुए ‘सुपर 30’ को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट माना गया.

Super 30 Shooting Location: पटना की कहानी, लेकिन शूटिंग दूसरी जगहों पर हुई

कई रेडिट पोस्ट के अनुसार, फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग कई अलग-अलग लोकेशन्स पर की गई थी. रामनगर फोर्ट में शूटिंग के दौरान किले के एक हिस्से को सुपर 30 इंस्टीट्यूट जैसा लुक दिया गया था. इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लगभग 10 दिनों तक सांभर लेक टाउन में भी हुई, जहां इसे कोटा और जयपुर जैसे शहरों के रूप में दिखाया गया. पटना शहर को रिक्रिएट करने के लिए मुंबई में करीब 10 करोड़ की लागत से एक बड़ा सेट तैयार किया गया था, जिससे बिहार की राजधानी का असली फील मिल सके. दूसरे शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग वाराणसी में हुई, जहां बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में जून 2018 के अंत में कुछ सीन फिल्माए गए थे. यह पहली हिंदी फिल्म थी जिसे विश्वविद्यालय परिसर में शूटिंग की अनुमति मिली थी. फिल्म की शूटिंग सितंबर 2018 में पूरी हो गई थी. फिल्म के ज्यादातर हिस्से जयपुर, वाराणसी और मुंबई में फिल्माए गए थे, जबकि कहानी का असली बैकड्रॉप पटना रखा गया था.

आनंद कुमार का खुलासा- फिल्म के लिए ऋतिक रोशन थे पहली पसंद

‘सुपर 30’ के असल हीरो आनंद कुमार ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू ने बताया था कि कई और बड़े कलाकार भी उनकी भूमिका निभाना चाहते थे, लेकिन वह उनके नाम नहीं लेना चाहते क्योंकि इससे किसी को असहजता हो सकती है. आनंद कुमार ने साफ कहा था कि अगर ऋतिक रोशन यह रोल नहीं निभाते, तो शायद वह इस फिल्म के लिए आगे नहीं बढ़ते.

आनंद कुमार ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहले से ही ऋतिक रोशन पसंद थे और जब वे पहली बार उनसे मिले तो वह उनके अंदर की उत्सुकता और जोश से काफी प्रभावित हुए. उनके अनुसार, “जब मैंने अपने दोस्तों को बताया कि ऋतिक रोशन मेरा किरदार निभाएंगे, तो सभी हंस पड़े और बोले कि तुमने गलत फैसला लिया है. लेकिन जब मेरी बातचीत ऋतिक से हुई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें मुझे समझने और पढ़ने के लिए कम से कम एक साल चाहिए. मुझे उनमें मेरा किरदार निभाने की गहरी इच्छा और सीखने की भूख दिखी, जो मैंने पहले किसी और एक्टर में नहीं देखी थी. एक शिक्षक होने के नाते मुझे लगा कि वह बेहद ईमानदार हैं और इस भूमिका को बहुत अच्छे से निभाएंगे.”

फिल्म का ट्रेलर देखकर कैसा था आनंद कुमार का रिएक्शन?

आनंद कुमार ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया कि शूटिंग से जुड़े कई सवाल थे, खासकर यह कि क्या ऋतिक रोशन इस किरदार के लिए फिट होंगे या नहीं, लेकिन फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद सभी सवाल खत्म हो गए. उन्होंने कहा कि ट्रेलर देखकर उन्हें लगा जैसे वह खुद को आईने में देख रहे हो. उनके परिवार की आंखों में आंसू आ गए थे, और यहां तक कि उनकी दो साल की छोटी बेटी भी ट्रेलर देखकर पापा-पापा चिल्लाने लगी थी. आनंद कुमार ने ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा इस किरदार को कोई और नहीं निभा सकता था.

150 घंटे की फुटेज शूट, ऋतिक रोशन ने ऐसे की तैयारी

आनंद कुमार ने गल्फ न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था, फिल्म निर्माता मेरे पटना स्थित घर पर मेरी रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाने के लिए लगभग 150 घंटे की फुटेज शूट करना चाहते थे. ऋतिक रोशन ने फिल्म की तैयारी शुरू करने से पहले उन वीडियो को देखा था. इसके बाद वे हमसे तीन महीने तक नहीं मिले. लेकिन बाद में जब वे वापस आए, तो उनकी तैयारी देखकर मैं खुद हैरान रह गया. वे बिल्कुल मेरी परछाई जैसे लग रहे थे. मेरे हाथों की हर हरकत से लेकर मेरी पीड़ा और संघर्ष की झलक तक, मैंने ट्रेलर में सब कुछ देखा. ऋतिक ने इस फिल्म में मेरी आत्मा को आत्मसात कर लिया. हम इससे बेहतर ऑप्शन नहीं चुन सकते थे.

यह भी पढ़ें- Eetha के लिए श्रद्धा कपूर को कितनी फीस मिली? 10-12 नहीं, बल्कि इतने करोड़ आए झोली में, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >