Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: हिट या फुस्स? वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया? रिपोर्ट्स जानें

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अब तक वर्ल्डवाइड ₹56 करोड़ की कमाई की है. आइए पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल जैसे सितारों से सजी है. हालांकि, फिल्म की टक्कर ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से होने के कारण इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है. ऐसे में आइए इसका वर्ल्डवाइड और भारतीय बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन भारत में ₹2.25 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन ₹38.75 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, दुनियाभर में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अब तक कुल ₹56.00 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही, लेकिन वरुण और जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा है.

अब तक का प्रदर्शन

‘कंतारा: चैप्टर 1’ जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर मिलने की वजह से, धर्मा प्रोडक्शंस की यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रही है. अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहता है, तो आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

फिलहाल की गति को देखते हुए मालूम पड़ता है कि ज्यादा से ज्यादा यह 50-60 करोड़ का ही नेट कलेक्शन कर सकती है.

फिल्म की कहानी क्या है?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो दो एक्स-लवर्स की कहानी दिखाती है. दोनों अपने पुराने पार्टनर्स की शादी तोड़ने के मिशन पर साथ आते हैं, लेकिन इस सफर में उन्हें एहसास होता है कि वे खुद एक-दूसरे के लिए बने हैं.

यह भी पढ़े: Friday OTT Release: वीकेंड का मजा अब होगा दोगुना, इस शुक्रवार धमाल मचाने आ रही हैं ये नई फिल्में और सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >