Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें घर बैठे कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT: फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ओटीटी पर रिलीज हो गई. किस ओटीटी पर फिल्म रिलीज हुई, इसके बारे में आपको बताते हैं. फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT: वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और ना ही इसकी कमाई शानदार रही. मूवी का हिस्सा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं. अगर किसी वजह से आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो घर बैठे इसे ओटीटी पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ किस ओटीटी पर हुई रिलीज?

नेटफ्लिक्स ने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पोस्टर अपने एक्स पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, मुहूर्त निकल गया दोस्तों. पोस्टर पर लिखा हुआ है कि फिल्म 26 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. यानी आज से फिल्म स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार नहीं हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर कापी संघर्ष किया. Sacnilk के मुताबिक मूवी ने भारत में सिर्फ 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हुई थी, जो साल 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

जानें ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टोरी

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टोरी दो एक्स लवर्स के बारे में है, जो अपने पुराने प्यार को दोबारा से पाने की कोशिश करते हैं. इस बीच जान्हवी कपूर और वरुण धवन को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. सान्या मल्होत्रा, वरुण की एक्स बनी है, जबकि रोहित, जान्हवी के एक्स ब़यफ्रेंड बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office: पहले दिन बंपर कमाई करेगी ‘तेरे इश्क में’? एक्सपर्ट्स ने जताई डबल-डिजिट ओपनिंग की उम्मीद, जानें एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >