Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवण से फैन ने पूछा- कंतारा से डर नहीं लग रहा… एक्टर ने दिया जबरदस्त रिप्लाई

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 एक ही दिन थियेटर्स में रिलीज हो रही है. इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. इसी बीच एक फैन ने वरुण से पूछा कि क्या उन्हें कंतारा से डर लग रहा है. आइये जानते हैं एक्टर ने क्या जवाब दिया.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन-दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उसी दिन ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड कंतारा: चैप्टर 1 भी रिलीज होगी. दोनों मूवी के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. अब एक फैन ने वरुण से पूछा कि क्या उन्हें कंतारा से डर नहीं लग रहा है. आइये जानते हैं एक्टर ने क्या जवाब दिया.

वरुण धवण को क्या कंतारा की रिलीज से लग रहा है डर

दरअसल एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर #Varunsays सेशन के दौरान, एक फैन ने उनसे पूछा, “कंतारा से डर नहीं लग रहा है?” एक्टर ने जवाब दिया, “रिलीज डेट तो प्रोडक्शन वाले तय करते हैं… हम बस अपनी फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं विश करता हूं कि 2 अक्टूबर को सब हंस रहे, मुस्कुरा रहे और जश्न मना रहे होंगे.”

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल जैसे कलाकार हैं. कहानी वरुण और जान्हवी के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. मूवी का पनवाड़ी सॉन्ग काफी वायरल हुआ था. इसे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी थी. दूसरी ओर, ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत कंतारा: चैप्टर 1, 2022 की हिट फिल्म कंतारा का प्रीक्वल है. यह फिल्म लोककथाओं और पौराणिक कथाओं को दिखाती है. इसमें गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत और जयराम प्रमुख भूमिकाओं में हैं. दोनों ही फिल्में 2 अक्टूबर को ही रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >