Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: हिट या फुस्स? 11वें दिन के कलेक्शन ने किया फैंस का दिमाग खराब, जानें टोटल कलेक्शन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इसी महीने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म कहानी दर्शकों को कोई खास नहीं लगी. 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गया है.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: शशांक खेतान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दर्शकों को लुभा नहीं पा रही. फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में है. फिल्म दूसरे हफ्ते में है और इसकी कमाई में भारी गिरावट आ गई है. शुरुआत से ही फिल्म का कलेक्शन कुछ अच्छा नहीं है. कहानी दर्शकों को कोई खास नहीं लगी और इसका असर कलेक्शन पर पड़ा. फिल्म रिलीज के 10 दिन बाद भी 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार नहीं कर पाई. 11वें दिन का अर्ली कलेक्शन आपको बताते हैं.

11वें दिन ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection2 अक्टूबर को ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से टकराई. हालांकि कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन 10 दिन में 380 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. जबकि वरुण धवन की फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही. sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन भारत में 0.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शाम तक कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है. कुल कमाई 46.72 करोड़ रुपये हो गई है.

यहां देखें ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने सबसे ज्यादा किस दिन कमाई की

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2- 5.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7- 2.35 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 9- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 10- 3.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 11- 0.12 करोड़ (Early Reports)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 46.72 करोड़

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी किस दिन रिलीज हुई थी?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक फिल्म ने 11 दिन में 46.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की स्टारकास्ट कौन है?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल हैं.

वरुण धवन- जान्हवी कपूर की ये साथ में पहली फिल्म है?

नहीं, वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने पहले फिल्म बवाल में काम किया था.

किस फिल्म के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का क्लैश था?

कांतारा चैप्टर 1 के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर हुआ था.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जश्न में डूबे फैंस, ऋषभ शेट्टी पर फूल बरसाकर किया सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >