Sunny Sankari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन की फिल्म का धमाका, इन 2 मूवीज के कलेक्शन को किया चकनाचूर

Sunny Sankari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ 'बदलापुर' और 'मैं तेरा हीरो' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया.

Sunny Sankari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने बदलापुर, जुड़वा 2, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, कलंक, बेबी जॉन और सिटाडेल: हनी बनी जैसी फिल्मों में काम किया है. इन-दिनों वह जान्हवी कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आ रहे हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. भारत में मूवी ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ 2 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने वरुण धवन की इन 2 फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ा

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 13वें दिन 0.12 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 51.05 करोड़ हो गया. इसी के साथ मूवी नेवरुण की पिछली फिल्मों, जैसे बदलापुर (50.09 करोड़ रुपये) और मैं तेरा हीरो (50.96 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने भारत में अब तक 51.05 करोड़ की कमाई कर डाली है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में कौन से स्टार्स हैं मौजूद?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ​​भी हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की क्या है कहानी?

यह रोमांटिक कॉमेडी वरुण और जान्हवी की अनोखी लव स्टोरी को दिखाती है. जिसमें वह अपने एक्स लवर्स को मजा चखाने के लिए साथ आते हैं, लेकिन उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को किसने बनाया है?

धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित यह फिल्म है.

वरुण धवन किन फिल्मों में आएंगे नजर?

वरुण अब जेपी दत्ता और अनुराग सिंह की बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगे. उनके पास अपने पिता डेविड धवन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी है, जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी हैं.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Collection: हिट या सुपरहिट… 13वें दिन कांतारा चैप्टर 1 ने कमाए महज इतने करोड़, आंकड़ा देख होगी हैरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >