Sunny Deol Video: “शर्म बेच खाई है क्या?”, धर्मेंद्र के अस्थि-विसर्जन के दौरान फिर मीडिया पर भड़के सनी देओल, बोले- कितने पैसे चाहिए तुझे?

Sunny Deol Video: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्थि-विसर्जन के दौरान बेटे सनी देओल का एक बार फिर मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Sunny Deol Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया. 90वें जन्मदिन से कुछ ही हफ्ते पहले दुनिया को अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. 12 नवंबर को डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तबीयत में सुधार दिखा था, लेकिन अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका निधन हो गया.

3 दिसंबर, बुधवार को देओल परिवार धर्मेंद्र के अस्थि-विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचा. हर की पौड़ी पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं. इस दौरान सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल समेत पूरा परिवार मौजूद रहा. इस बीच सनी देओल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर सनी मीडिया पर भड़कते नजर आए हैं. वीडियो में उन्होंने पपाराजी से यह तक कह दिया कि शर्म बेच खाई है क्या? आइए बताते हैं पूरा मामला.

पहले यहां देखें वीडियो-

एक्स अकाउंट Mr Prabh Deol पर शेयर किए गए वीडियो में सनी देओल एक बार फिर पपाराजी पर नाराज होते दिखाई दिए. दरअसल, जब परिवार अस्थियां विसर्जित कर रहा था, तभी कुछ मीडिया फोटोग्राफर शूट करने लगे. यह देखकर सनी देओल भड़क उठे और एक पपाराजी का कैमरा छीनते हुए कहा, “शर्म बेच खाई है क्या? कितने पैसे चाहिए तुझे?”

अब सनी देओल के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में उनका समर्थन करते हुए लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि धर्मेंद्र के ICU में भर्ती रहने पर भी सनी देओल ने मीडिया को फटकार लगाई थी.

धर्मेंद्र के अस्थि-विसर्जन के दौरान भावुक हुआ देओल परिवार

दैनिक भास्कर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देओल परिवार सुबह 9:30 बजे हरिद्वार पहुंचा. यहां सनी देओल के बेटे करण देओल ने पूरे विधि-विधान के साथ दादा धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कीं. अस्थि-विसर्जन के दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब करण देओल अपने दादा को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े. परिवार ने पूरे कार्यक्रम को बेहद निजी और शांत वातावरण में संपन्न किया, जिसके बाद सभी सदस्य पीलीभीत हाउस के प्राइवेट घाट पर स्नान करने पहुंचे.

कार्यक्रम पूरा होने के बाद देओल परिवार दोपहर में मुंबई वापस लौट आया.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >