Sunny Deol Upcoming Film: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपने पावरफुल अंदाज में वापसी कर रहे हैं. सनी देओल की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी हाल ही में दी गई है. फिल्म की शूटिंग अब भी जारी है. इस फिल्म में सनी अलग अंदाज में नजर आएंगे. नई फिल्म के ऐलान ने सनी पाजी के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है.
साउथ के बड़े स्टार्स और फरहान अख्तर का साथ
इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी टीम की वजह से हो रही है. पहली बार सनी देओल, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ‘गजनी’ फिल्म बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को और भी खास बनाने के लिए इसमें साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योतिका को लीड रोल में लिया गया है.
एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल अपनी पुरानी इमेज को पीछे छोड़कर एक बिल्कुल नया और गहरा किरदार निभाएंगे. फिल्म की कहानी में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और इमोशन का भी मेल होगा, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा. इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादॉस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रनी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख इस बड़े प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर हैं.
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
सनी देओल इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वे जल्द ही फिल्म ‘गबरू’ और ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. फिल्म लाहौर आमिर खान के प्रोडक्शन से बन रही है. इस साल 13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. जिसमें प्रीति जिंटा और मोना सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसके अलावा, सनी देओल नितेश तिवारी की भव्य फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान का दमदार किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: एक बार फिर साथ आए अहान-अनीत, मोहित सूरी की फिल्म से बढ़ी एक्साइटमेंट
