Jubin Nautiyal Wife: प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी पर्सनल लाइफ में नया कदम रख लिया है. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से बेहद सादगी से शादी कर ली है. शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में सिंगर पीच रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने एमराल्ड नेकपीस के साथ स्टाइल किया है. वहीं, उनके साथ दिख रही दुल्हन भी मैचिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं.
जुबिन नौटियाल की शादी की तस्वीर
शादी में कौन-कौन शामिल हुआ?
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुबिन ने अपने होम स्टेट उत्तराखंड में एक छोटी और पारंपरिक शादी की. उनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. जुबिन हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं, इसलिए उन्होंने इस खास मौके को भी बेहद प्राइवेट रखा. अब तक इस शादी की कोई आधिकारिक तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आई है.
कौन हैं जुबिन नौटियाल की पत्नी?
फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जुबिन नौटियाल की दुल्हन कौन हैं. अभी तक सिंगर ने खुद इस खबर की पुष्टि नहीं की है और ना ही अपनी पत्नी के बारे में कोई जानकारी शेयर की है. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी पत्नी का नाम ऋचा चंदेल बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.
जुबिन नौटियाल का करियर
जुबिन नौटियाल सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि कंपोजर और परफॉर्मर भी हैं. उत्तराखंड में जन्मे जुबिन ने बचपन से ही संगीत की ट्रेनिंग ली और गिटार-पियानो जैसे इंस्ट्रूमेंट्स में महारत हासिल की. उन्होंने साल 2014 में गाने ‘एक मुलाकात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘तुम ही आना’, ‘लुट गए’, ‘रातां लंबियां’ और ‘जिंदगी कुछ तो बता’ जैसे गानों ने उन्हें स्टार बना दिया.
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला बनी फैमिली एंटरटेनर, हंसी के साथ सस्पेंस का ट्विस्ट
