Bhoot Bangla X Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स के रिएक्शन तेजी से सामने आने लगे हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज था. अब शुरुआती रिव्यूज से साफ है कि फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. फिल्म के प्रीव्यू शुरू होते दर्शकों ने एक्स पर अपनी राय शेयर करनी शुरू कर दी.
यूजर्स ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
एक्स पर गिरिश नाम के यूजर ने ‘भूत बंगला’ को 5 रेटिंग देते हुए लिखा, अक्षय कुमार, कॉमेडी के किंग, वापस आ गए हैं. हॉरर और कॉमेडी का मजेदार बैलेंस! प्रियदर्शन का खास अंदाज और अक्षय कुमार की कॉमेडी इसे पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाता है.” विवेक मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, ट्विस्ट, हंसी और अचानक डराने वाले पलों से भरी एक जबरदस्त हॉरर कॉमेडी. पहला हाफ मजेदार, दूसरा हाफ रोमांचक और क्लाइमेक्स चौंकाने वाला. अक्षय कुमार ने शानदार काम किया है. वहीं परेश रावल और राजपाल यादव ने इसमें और भी ज्यादा पागलपन भर दिया है. प्रियदर्शन ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया है.
तरण आदर्श ने की फिल्म की सराहना
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म को लिखा,”एक ऐसी फिल्म जो ज्यादातर हिस्सों में मनोरंजन करती है… अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी निराश नहीं करती. फिल्म में डर और हंसी दोनों का सही बैलेंस है. शुरुआत में ऐसा लग सकता है कि ‘भूत बंगला’ 1979 की फिल्म ‘जानी दुश्मन’ से प्रेरित है, जहां नई-नवेली दुल्हनों को निशाना बनाया जाता है, लेकिन इसके बाद कहानी अलग दिशा में चली जाती है. करीब 2 घंटे 45 मिनट की इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का अच्छा बैलेंस है. कुछ सीन थोड़े शरारती लग सकते हैं, लेकिन फिल्म का डरावना माहौल इसकी सबसे बड़ी ताकत है. बेहतरीन वीएफएक्स फिल्म को विजुअली और भी आकर्षक बनाते हैं.”
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला बनी फैमिली एंटरटेनर, हंसी के साथ सस्पेंस का ट्विस्ट
