Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने सिनेमाघरों में करीब 12.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके अलावा पेड प्रीव्यू से फिल्म को 3.50 करोड़ रुपये मिले. इस तरह फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन पहले दिन लगभग 15.75 करोड़ रुपये पहुंच गया.
दुनिया भर में कितनी हुई कमाई ?
निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ ने दुनिया भर में करीब 23.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ रुपये शामिल हैं. फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म की शुरुआत को देखते हुए माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में बड़ा उछाल आ सकता है.
‘भूत बंगला’ नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिकॉर्ड
sacnilk के अनुसार, धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 की दमदार कमाई की थी. इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ऐसे में ‘भूत बंगला’ ने धुरंधर 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन रिकॉर्ड को नहीं तोड़ा. वहीं, धुरंधर 2 के 30वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका कुल नेट कलेक्शन अभी भी 1105.82 करोड़ रुपये के आसपास है, जो एक बड़ा आंकड़ा है.
अक्षय कुमार की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल
‘भूत बंगला’ अब अक्षय कुमार की पोस्ट-पैंडेमिक फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है. इस लिस्ट में ‘सूर्यवंशी’ पहले नंबर पर है, जो 26.29 करोड़ रुपये के साथ ‘सूर्यवंशी’ रही, वहीं ‘हाउसफुल 5’ 24 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है.
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला बनी फैमिली एंटरटेनर, हंसी के साथ सस्पेंस का ट्विस्ट
