29वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, अब ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए हैं और अब यह कई बड़ी फिल्मों से आगे निकल गई है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो गया है. सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जबकि फिल्म का टोटल कलेक्शन 1,103.12 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ यह फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड तोड़ने में कुछ ही आंकड़े कम है हालांकि, इतने दिनों बाद अब फिल्म देखने वाले लोगों की संख्या थोड़ी कम हुई है, लेकिन फिर भी यह फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है.

दुनियाभर में कितनी हुई कुल कमाई?

  • भारत में नेट कलेक्शन- 1,103.12 करोड़ रुपये
  • भारत में कुल ग्रॉस कमाई- 1,320.49 करोड़ रुपये
  • विदेशी बाजारों से कमाई- 417.25 करोड़ रुपये
  • कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- 1,738 करोड़ रुपये

चौथे हफ्ते में बनाया नया रिकॉर्ड

रिलीज के चौथे हफ्ते में इस फिल्म ने 54.70 करोड़ रुपये कमाए. इस कमाई के साथ ही ‘धुरंधर 2’ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. अब यह फिल्म चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली दूसरी फिल्म बनने वाली है. दर्शकों को इस फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह का काम काफी पसंद आ रहा है.

नए मुकाबले की शुरुआत

फिल्म ने अपने 29वें दिन यानी गुरुवार को लगभग 3.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसी दिन अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के कुछ शो दिखाए गए थे, जिसने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत की है. अब देखना यह होगा कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है.

यह भी पढ़ें: फिल्म की धीमी रफ्तार, एक हफ्ते में ही लड़खड़ाया ‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस कारोबार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >