Sunny Deol Film Re-Release: 29 साल बाद री-रिलीज हो रही सनी देओल की सुपरहिट फिल्म, गदर 2 के बाद मचेगा धमाल

Sunny Deol Film Re-Release: सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की सुपरहिट फिल्म घातक, 21 मार्च को थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही है. यह फिल्म 1996 में अपनी कमाई से दुनिया भर में दूसरे नंबर पर थी.

Sunny Deol Film Re-Release: सनी देओल अभिनीत फिल्म घातक 1996 में रिलीज हुई थी. उस वक्त यह बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी और दुनिया भर में कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर थी. राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य कलाकार के रूप में नजर आ रहे हैं..

कल्ट क्लासिक की दोबारा वापसी के लिए खुद को करें तैयार

सनी देओल ने साल 2023 में गदर 2 से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की थी. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ की कमाई की. आगे पाइपलाइन में भी उनकी कई मूवीज है, जिसमें जाट, लाहौर 1947 शामिल है. हालांकि उससे पहले अब घातक री-रिलीज हो रही है. सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को शेयर किया और लिखा, “एक कल्ट क्लासिक की वापसी के लिए खुद को तैयार रखें! घातक एक बार फिर रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में बड़े पर्दे पर आ रही है. 21 मार्च 2025 को बड़े पर्दे पर एक्शन का लुत्फ उठाएं.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

क्या है घातक की कहानी

घातक की कहानी कट्या नामक एक क्रूर गैंगस्टर की है, जो हिंसा के माध्यम से मुंबई शहर को नियंत्रित करता है. काशी नाम का एक युवक कट्या की क्रूरता को देखने के बाद उसका सामना करता है, लेकिन उसे कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ता है. फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी, के.के. रैना, मुकेश ऋषि और ओम पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित यह फिल्म 6 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >