Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत

Sunny Deol Rejected Films: सनी देओल फिल्म गदर 2 के बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. सनी की मूवी जाट कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है. इस बीच आपको उन फिल्मो के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने करने से इनकार कर दिया था.

Sunny Deol Rejected Films: गदर 2 के बाद सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म के ट्रेलर में सनी एक्शन अवतार में दिखे थे. उनका ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है. जाट में एक बार फिर से वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह हैं. फिल्म का प्रमोशन करने में एक्टर बिजी है. इस बीच आपको सनी की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. वह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई.

Koyla

राकेश रोशन की फिल्म कोयला के लिए सनी देओल ही उनकी पहली पसंद थी. हालांकि सनी फिल्म की स्टोरी से संतुष्ट नहीं थे और फिर फिल्म का ऑफर शाहरुख खान को मिल गया. फिल्म में माधुरी दीक्षित ने काम किया था.

Pukar

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पुकार में अनिल कपूर वाला रोल सनी देओल को मिला था. सनी ने ये ऑफर ठुकराया दिया और फिर ये रोल अनिल को मिल गया. फिल्म में माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था.

Deewana

शाहरुख खान की फिल्म दीवाना के लिए रवि आहूजा के किरदार के लिए मेकर्स सबसे पहले सनी देओल को लेना चाहते थे. हालांकि उस वक्त सनी दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी थी और ये फिल्म नहीं कर पाए. इस तरह ऋषि कपूर को ये फिल्म मिल गई.

Lajja

फिल्म लज्जा सनी देओल को ऑफर की हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. जिसके बाद ये फिल्म अजय देवगन को मिल गई.

Trimurti

फिल्म त्रिमूर्ति एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स ने सनी देओल को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया.

Kesari

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म केसरी के लिए सनी देओल को अप्रोच किया था. ये फिल्म को ठुकराने के बाद ये फिल्म अक्षय कुमार को मिल गई. मूवी साल 2019 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. अब केसरी चैप्टर 2 भी आ रहा है.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >