Sunny Deol OTT Debut: थिएटर के बाद अब ओटीटी की दुनिया में एंट्री करेंगे सनी देओल, ‘बॉर्डर’ के इस एक्टर संग करेंगे स्क्रीन शेयर

Sunny Deol OTT Debut: सनी देओल अब थिएटर के बाद डिजिटल दुनिया में भी कदम रख रहे हैं. उनकी नई मूवी ओटीटी पर रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना नजर आएंगे. फिलहाल टाइटल ‘इक्का’ बताया जा रहा है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है.

Sunny Deol OTT Debut: देओल ब्रदर्स इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा में हैं. दोनों भाई सनी देओल और बॉबी देओल के करियर की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद शानदार रही है. एक तरफ सनी ने ‘गदर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. वहीं बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में विलेन अबरार का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया और ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से मशहूर हो गए. इन दिनों दोनों भाईयों के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है. अब जाट एक्टर के ओटीटी डेब्यू को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

ओटीटी पर इस फिल्म से डेब्यू करेंगे सनी देओल

अब सनी देओल डिजिटल दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. ‘बॉर्डर 2’, ‘सफर’, ‘गदर 3’, ‘जाट 2’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों के बाद उनकी अगली फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होगी. एक्टर की अगली फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इस प्रोजेक्ट में उनके साथ अक्षय खन्ना दिखेंगे. दोनों ने साथ में फिल्म ‘बॉर्डर’ में काम किया था. फिलहाल फिल्म का नाम ‘इक्का’ रखा गया है, जिसे बाद में मेकर्स बदल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘इक्का’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है और अगले महीने इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है. पीपिंगमून के अनुसार, फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करेंगे. फिलहाल मूवी की कहानी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

सनी देओल और अक्षय खन्ना की पिछली फिल्मों के बारे में जानें

सनी देओल पिछली बार फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. इसके बाद एक्टर की अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है और उसके बाद ‘लाहौर 1947’ आएगी. वहीं, अक्षय खन्ना पिछली बार फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे. फिल्म में अक्षय ने मुगल राजा औरंगजेब का किरदार निभाया था. मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त और रश्मिका मंदाना ने अहम किरदार निभाया हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >