Ramayana: हनुमान बनने के लिए बदला सनी देओल का लुक? क्लीन शेव अवतार देख फैंस ने जोड़ दिए कनेक्शन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का बिल्कुल नया लुक सामने आया है, जिसमें वह क्लीन शेव नजर आ रहे हैं. फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह 'रामायण' में भगवान हनुमान के किरदार के लिए हो सकता है. जानिए यूजर्स के रिएक्शन और उनके आने वाली फिल्म 'इक्का' की पूरी डिटेल.

Sunny Deol New Look: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इक्का' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई में फिल्म की फैन स्क्रीनिंग के दौरान वह बिल्कुल नए लुक में नजर आए. इस बार सनी देओल क्लीन शेव अवतार में दिखे, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए. उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि उन्होंने यह मेकओवर नीतीश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान हनुमान के किरदार के लिए किया है. हालांकि, इस पर अभी तक सनी देओल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यहां देखें सनी देओल का लुक-

Sunny Deol Ramayana Look: सनी देओल के नए लुक पर क्या बोले फैंस?

सनी देओल का क्लीन शेव लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कई रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा, "लगता है सनी देओल ने 'रामायण' में भगवान हनुमान के रोल के लिए दाढ़ी हटाई है." वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "हनुमान जी मोड ऑन." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "क्लीन शेव लुक में सनी देओल काफी स्मार्ट और हैंडसम लग रहे हैं. " वहीं कई फैंस ने उनके नए लुक की जमकर तारीफ की और कहा कि यह लुक उन पर काफी सूट कर रहा है.

Ramayana Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

'रामायण: पार्ट 1' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं. इसके अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह और कई बड़े कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का पहला पार्ट पोस्ट-प्रोडक्शन में है, जबकि दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है.

Ikka Movie: फिल्म की पूरी डिटेल

'इक्का' का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल अर्जुन मेहरा नाम के एक ईमानदार और सिद्धांतों पर चलने वाले वकील की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अक्षय खन्ना एक मर्डर के आरोपी के किरदार में नजर आएंगे, जिसका केस सनी देओल लड़ते हैं. फिल्म की कहानी कर्तव्य, रिश्तों और नैतिक फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है. 'इक्का' 10 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना क्यों चाहते थे सनी देओल से पहले सेट पर पहुंचना? ‘इक्का’ डायरेक्टर ने बताया राज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >