Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल ने ‘जाट 2’ पर दिया धांसू अपडेट, बोले- इससे भी अच्छी…

Jaat की सफलता के बाद सनी देओल ने फिल्म के सीक्वल ‘जाट 2’ पर एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि पार्ट 2 फिल्म के पहले भाग से भी अच्छी होने वाली है. साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर भी बात की है.

Sunny Deol on Jaat 2 and Border 2: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘जाट’ को लेकर सुर्खियों में हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान हाल ही में प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक पोस्टर जारी करते हुए किया है. इसके मुताबिक, फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपनी भूमिका दोहराते नजर आएंगे. इस बीच अब खुद सनी देओल ने ‘जाट 2’ पर एक बड़ी अपडेट साझा की है. साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है.

जाट 2 पर सनी देओल ने दिया अपडेट

‘गदर 2’ की अपार सफलता के बाद सनी देओल के खाते में कई फिल्में आ गई हैं. इनमें से एक 200 करोड़ी ‘जाट’ भी थी, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होकर धमाल मचा रही है, जिसे सेलिब्रेट करते हुए एक्टर वादियों में पहुंच गए हैं. उन्होंने यहां की एक वीडियो शेयर करते हुए ‘जाट 2’ पर अपडेट दिया. इसमें उन्होंने कहा, ‘आप लोगों ने मुझे मेरी जाट के लिए ढेर सारा प्यार दिया. मैं वादा करता हूं कि ‘जाट 2’ इससे भी अच्छी होगी. मैं अक्सर वादियों में घूमने आ जाता हूं, क्योंकि मुझे बहुत अच्छा लगता है.” सनी पाजी ने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, ‘आपका प्यार ही है मेरी ताकत, आप सब का जोश ही है मेरी सफलता.’

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग

सनी देओल ने ?इस वीडियो में आगे ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पर भी बात की है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पर निकल जाएंगे. मालूम, हो कि इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा सनी देओल ‘लाहौर 1947’ में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ लंबे समय बाद प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर दिखेंगी.

यह भी पढ़े: Jaat 2: सनी देओल की ‘जाट 2’ पर बोले डायरेक्टर- ये सीन ही बिछा रहा था सीक्वल की नींव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >