Sunjay Kapur-Karisma Kapoor की शादी पर जब तीसरी पत्नी प्रिया ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- उनकी पिछली एक…

Sunjay Kapur-Karisma Kapoor: इस महीने पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उद्योगपति संजय कपूर का निधन हो गया था. दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें परिवार के लोग सहित कई दोस्त पहुंचे थे. अब बिजनेसमैन की तीसरी पत्नी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें वह करिश्मा संग संजय की शादी पर कमेंट कर रही हैं.

Sunjay Kapur-Karisma Kapoor: बिजनेसमैन संजय कपूर का इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के विंडसर में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनके अचानक चले जाने से परिवार वाले दुखी हो गए. इसी बीच, उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने बताया कि वह संजय से कैसे मिलीं और कैसे वे अपनी पिछली शादियों से हुए बच्चों की वजह से एक लविंग परिवार बन गए और कैसे उनकी और करिश्मा कपूर की शादी पारंपरिक तरीके से नहीं हुई थी.

संजय की करिश्मा संग शादी पर क्या बोली थी प्रिया सचदेव

प्रिया सचदेव ने स्क्रीन संग इंटरव्यू में संजय की करिश्मा कपूर से शादी पर बात की थी. उन्होंने कहा, “संजय की पिछली शादी एक पारंपरिक शादी नहीं थी.. उस शादी से उनके दो खूबसूरत बच्चे थे. हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं और आज हम एक खूबसूरत मिश्रित परिवार हैं.” हालांकि प्रिया ने करिश्मा का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन संजय ने करिश्मा से शादी करने से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की थी.

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2002 में हुई थी. दोनों दो बच्चों के माता-पिता थे, जिनका नाम कियान और समायरा हैं, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया. कपल ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे. करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जबकि संजय ने आरोप लगाया कि उसने केवल पैसों के लिए उससे शादी की थी.

रणधीर कपूर नहीं चाहते थे करिश्मा और संजय की हो शादी

करिश्मा के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर हमेशा से ही संजय और करिश्मा की शादी के विरोध में थे. 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, रणधीर ने संजय पर निशाना साधते हुए कहा, “संजय एक थर्ड क्लास आदमी है… हर कोई हमारी साख जानता है. हम कपूर हैं. हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. हमें न केवल पैसे मिले हैं, बल्कि हमारा हुनर ​​हमें जीवन भर सहारा दे सकता है… मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उससे शादी करे… पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसा है. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा.”

करिश्मा ने नहीं की दोबारा शादी

संजय से अलग होने के बाद करिश्मा ने कभी दोबारा शादी नहीं की और न ही किसी के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ी. 2022 में, करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक सेशन आयोजित किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर कभी शादी करेंगी, तो अभिनेत्री ने GIF साझा किया और लिखा, “निर्भर करता है.”

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >